Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल को इस किरदार ने कहा अलविदा! कहा- शो के लिए मुझे केवल कुछ दिनों...
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की कहानी ईशान, सवी और रीवा के ईद-गिर्द घूम रही है. रीवा की फिर से वापसी हो गई है और इस बात को लेकर ईशान काफी परेशान है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय टीवी पर राज कर रहा है. सीरियल में भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमति सिंह है. शो में भाविका सवी का रोल निभा रही है और शक्ति ईशान के रोल में दिख रहे है. सीरियल में इन दिनों खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक की कहानी ईशान, सवी और रीवा के ईद-गिर्द घूम रही है. रीवा की फिर से वापसी हो गई है और इस बात को लेकर ईशान काफी परेशान है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें. भोसले परिवार रीवा की फैमिली को फोन कर बहुत बुरा-भला कहता है. दूसरी तरफ रीवा हर कोशिश कर रही है कि ईशान उसे माफ कर दें. इस बीच सुनने में आया था कि किशोरी शहाणे ने शो को अलविदा कह दिया है. अब इसपर एक्ट्रेस ने बात की है.
गुम है किसी के प्यार को भवानी काकू ने कहा अलविदा!
गुम है किसी के प्यार में किशोरी शहाणे भवानी काकू का किरदार निभा रही है. हालांकि लीप आने के बाद उनकी स्क्रीन टाइमिंग काफी कम हो गया है. इस बीच सुनने में आया था कि उन्होंने अब शो छोड़ दिया है क्योंकि उनके हाथ नया सीरियल कैसे मुझे तुम मिल गए लगा है. एक्ट्रेस ने गुम है किसी के प्यार में को क्विट करने वाली खबरों पर रिएक्ट किया. उन्होंने पिंकविला से बातचीत में कहा, “नहीं, मैं हूं. गुम है किसी के प्यार में’ को नहीं छोड़ रही हूं. शो के लिए मुझे केवल कुछ दिनों की आवश्यकता है और इसलिए मैंने ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ नाम से एक और शो करने का फैसला किया.’
https://www.instagram.com/p/C0JlaVKJCZ-/
किशोरी शहाणे ने कही ये बात
किशोरी शहाणे ने आगे बताया, “दोनों किरदारों में समानताएं भी हैं और अंतर भी. समानताओं की बात करें तो दोनों किरदार परिवारों के मुखिया हैं. एक खास समानता यह है कि दोनों शो में मैं मां हूं (या मां- जैसे) विराट नाम के किरदार के. शो में अरिजीत तनेजा ने विराट का किरदार निभाया है, जबकि नील भट्ट ने भी इसी नाम का किरदार निभाया है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि, “कैसे मुझे तुम मिल गए में मेरा किरदार बहुत आधुनिक है, जबकि भवानी काकू एक रूढ़िवादी महाराष्ट्रियन थीं.”
https://www.instagram.com/p/CzQ8GyDilc2/
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में इस शख्स की हो रही एंट्री! ईशान की जिंदगी में आएगा नया तूफान
‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड
‘गुम है किसी के प्यार में’ आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रीवा भोसले हाउस आती है और अपनी गलती के लिए पूरे परिवार से माफी मांगती है. सुरेखा उसे माफ करने से इनकार कर देती है और माफी के लिए एक चुनौतीपूर्ण शर्त पेश करती है. हंगामा सुनकर ईशान बाहर आता है. रीवा के माता-पिता आते है और उसे लेकर जाते है, लेकिन वो जाने से मना कर देती है. यशवंत, स्वानंद को उनकी पिछली बातचीत याद दिलाता है और उसे रीवा को लेकर जाने के लिए कहता है. ईशान, रीवा को प्रेम स्मृति चिन्हों का एक बक्सा दिखाता है और अपने रिश्ते के खत्म होने की घोषणा करता है. ईशान, रीवा के लिए दरवाजा बंद कर देता है.
सुरेखा, ईशान को दुख में देखकर हुई दुखी
सुरेखा ईशान को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन वो दुखी होकर अपने कमरे में चला जाता है. सुरेखा कहती है कि उसे इस बात की खुशी है कि ईशान ने रीवा को सही जगह दिखाई है, लेकिन उसे इस बात का दुख है कि ईशान दर्द में है. अस्मिता सुरेखा से कहती है कि रीवा को अपनी गलती का एहसास है और उन्हें उसे एक मौका देना चाहिए. यशवंत ये सुन लेता है और कहता है कि वो दोबारा ईशान का दिल टूटते नहीं देख सकता. ईशान अपने कमरे में ड्रम बजाता है और दर्द से चिल्लाता है. यशवंत सुरेखा से कहता है कि उसे अकेले छोड़ दो ताकि वो अपने इमोशन पर कंट्रोल पा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










