Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का नाटक होगा कामयाब, भरी महफिल में अमन तोड़ देगा अहाना संग अपनी सगाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
‘गुम है किसी के प्यार में’ में दिखाया जाएगा कि मृण्मयी और अमन की सगाई अलग-अलग इंसान से हो जाएगी. अमन इस सगाई से खुश बिल्कुल नहीं है और उसके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों अमन और अहाना की सगाई का ट्रैक दिखाया जा रहा है. सवी एक प्लान बनाती है, जिसमें वह सागर नाम के लड़के को मृण्मयी के लिए लेकर आती है. सवी, सागर और मृण्मयी की सगाई कराना चाहती है, ताकि अमन सारी सच्चाई बता दें. अमन कोशिश करता है, लेकिन अहाना का भाई उसे वॉर्न करता है कि वो रिश्ता ना तोड़े. अगर उसने रिश्ता तोड़ा तो वह रजत की कंपनी से अपना सपोर्ट ले लेगा.
अमन करेगा अहाना के पास ये खुलासा
‘गुम है किसी के प्यार में’ में दिखाया जाएगा कि मृण्मयी और अमन की सगाई अलग-अलग इंसान से हो जाएगी. अमन इस सगाई से खुश बिल्कुल नहीं है और उसके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखता है. वह नहीं चाहता कि मृण्मयी और सागर की सगाई हो. वह अपने प्यार का इजहार मृण्मयी से करना चाहता है. दूसरी तरफ सवी और रजत डांस करते हैं. सवी उसे अमन के दिल की बात बताने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं सुनता. अमन अपनी दिल की सारी बात अहाना को बता देगा.
मृण्मयी और सागर की सगाई टूटी
‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि सवी ने मृण्मयी और सागर की सगाई का नाटक किया था, ये राज खुल जाएगा सबके सामने. जब अमन, अहाना से अपनी सागई तोड़ता है, तो अहाना उसे रोकती है और लड़ाई करने लगती है. अहाना कहती है, मृण्मयी और सागर की सगाई हो चुकी है. तभी सवी आगे आती है और बताती है मृण्मयी और सागर की सगाई नहीं हुई है और ये सिर्फ एक ड्रामा था. सवी बताती है मृण्मयी और अमन सोलमेट्स है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जेल से छूट गया रजत का ये दुश्मन, अमन को मृण्मयी के फैसले पर हो रहा शक
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के 2 दुश्मनों ने मिलाया हाथ, सागर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










