Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जेल से छूट गया रजत का ये दुश्मन, अमन को मृण्मयी के फैसले पर हो रहा शक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, सागर और मृण्मयी के बारे में ठक्कर परिवार को बताती है. सवी सारे परिवार को मिठआई खिलाती है, लेकिन तारा मिठाई नहीं लेती. वहीं, अमन किसी बात को लेकर काफी परेशान होता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि करवा चौथ पर रजत अपने अंदाज से सबका दिल जीत लेता है. वह सवी की तारीफ करता है और बताता है कि उसने उसकी फैमिली के लिए बहुत कुछ किया है. दूसरी तरफ रजत, अमन और अहाना की सगाई की घोषणा करता है और इससे मृण्मयी का दिल टूट जाता है. सवी जानती है कि अमन, मृण्मयी से प्यार करता, लेकिन रजत की वजह से वह चुप है. सवी प्लान बनाती है ताकि अमन के दिल में जो है वह बाहर आ सकें.
सवी से मृण्मयी को लेकर सवाल करेगा रजत
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सागर, मृण्मयी की बहुत तारीफ करता है और उससे जल्दी शादी करने की बात कहता है. अहाना, मृण्मयी को बधाई देती है और सगाई की तारीख पूछती है. ईशा बताती है जिस दिन अहाना और अमन की सगाई है, उसी दिन मृण्मयी और सागर की सगाई होगी. सागर के अचानक ऐसे आने को लेकर रजत उसके बैकग्राउंड के बारे में पूछता है. सवी बताती है कि वह अमेरिका से लौटा है और मृण्मयी से शादी करना चाहता है. सवी ये खबर मिलिंद से शेयर करने जाती है.
जिगर छूट गया जेल से
सवी ठक्कर परिवार के लिए मृण्मयी की सगाई फिक्स होने की खुशी में मिठाई लाती है. अमन, सवी से मृण्मयी की शादी इतनी जल्दी तय करने के बारे में पूछता है. सवी उसे यकीन दिलाती है कि सागर उसका पूरा ख्याल रखेगा. साथ ही सागर को जल्दी अमेरिका वापस जाना है, इसलिए ये शादी जल्दी वह करवा रही है. सवी, अमन को समझाती है कि जैसे रजत ने उसके लिए अच्छी लड़की खोजी है, उसने भी अपनी बहन के लिए अच्छा लड़का खोजा है. वहीं, जिगर को अर्श जेल से छुड़ा लेता है. तारा अपने पति को अर्श से हेल्प लेने के बारे में पूछती है. जिगर बताता है उसके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के 2 दुश्मनों ने मिलाया हाथ, सागर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










