Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के 2 दुश्मनों ने मिलाया हाथ, सागर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2024 2:36 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत, अमन और अहाना की सगाई की घोषणा करता है. ये सुनकर मृण्मयी के हाथ से कटोरा गिर जाता है और वह वहां से चली जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत के बीच चीजें धीरे-धीरे ठीक हो रही है. आज रात का एपिसोड काफी खास होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजत को अपनी पत्नी के लिए मराठी सीखने पर महिलाएं उसकी तारीफ करती है. मृण्मयी और अहाना भी रजत की तारीफ करते हैं. अहाना कहती है सवी को एक खास गिफ्ट मिल गया है. सई, रजत के पास जाती है और उससे पूछती है कि क्या वह सवी से प्यार करता है. रजत ये टॉपिक बदल देता है और सई को खाना मिलिंद के साथ खाना खाने भेज देता है.
रजत की तारीफ करेगी ईशा
रजत, सवी से उसके भाषण के बारे में पूछता है और उस समय ईशा आ जाती है और उसकी तारीफ करती है. रजत बताता है कि उसने मराठी अपने ऑफिस के चपरासी से सीखा. इस खुशी के मौके पर रजत, अमन और अहाना की सगाई की घोषणा करता है. ये सुनकर मृण्मयी के हाथ से कटोरा गिर जाता है और वह वहां से चली जाती है. दूसरी तरफ पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर अर्श से कुछ पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है. तभी उसकी नजर जिगर पर पड़ती है और उसके बारे में वह पुलिस से पूछता है.
अर्श और जिगर ने मिलाया हाथ
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि इंस्पेक्टर अर्श को जिगर के बारे में बताता है कि उसने कनाडा में तापसी के साथ छेड़छाड़ किया था. साथ ही उसने सवी से भी बदतमीजी की थी. जिसके बाद रजत ने उसके खिलाफ शिकायत की. अर्श, जिगर से हाथ मिला लेता है और दोनों रजत को बर्बाद करने का ठान लेते हैं. वहीं, मृण्मयी से सवी बात करती है और उससे अमन के बारे में पूछती है. मृण्मयी कहती है अमन चुप है और ऐसे में उनके रिश्ते को भूल जाना चाहिए. लेकिन सवी हार नहीं मानती और मृण्मयी को एक प्लान बताती है. अगले दिन सवी के घर सागर आता है और सवी उससे सबको मिलवाती है. सवी कहती है ये मृण्मयी का मंगेतर है और सुनकर अमन चौंक जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










