Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में नये एंट्री से कहानी में आएगा ट्विस्ट, करवाचौथ पर सवी का दिल तोड़ देगा रजत

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Oct 2024 11:52 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अमन, सवी और रजत के लिए रोमांटिक डिनर का इंतजाम करता है. सवी और रजत को लगता है दोनों बिजनेस डिनर पार्टी में जा रहे हैं.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अमन और मृण्मयी एक-दूसरे से प्यार करते हैं. रजत ने अमन की शादी अहाना से फिक्स कर दी है. इसे लेकर अमन और मृण्मयी के रिश्ते में थोड़ी दिक्कतें आ गई है. सवी जानती है कि वह मृण्मयी से प्यार करता है, लेकिन स्वीकार नहीं कर रहा. अमन के मन में जो बात है, उसे बाहर निकालने के लिए सवी एक चाल चलती है.

गुम है किसी के प्यार में होगी नयी एंट्री

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवी जानबूझकर मृण्मयी के लिए एक नए लड़के सागर को लेकर आती है. सागर की मुलाकात वह मृण्मयी से करवाती है और दोनों की शादी करवाने का प्लान करती है. अमन मुश्किल में फंस जाता है और सबके सामने मृण्मयी के लिए अपनी फीलिंग बयां कर देता है. वहीं, अमन, सवी और रजत के लिए रोमांटिक डिनर का इंतजाम करता है. सवी और रजत को लगता है दोनों बिजनेस डिनर पार्टी में जा रहे हैं और उन्हें रोमांटिक डिनर का को आइडिया नहीं होता.

क्या है गुम है किसी के प्यार के नये प्रोमो में

गुम है किसी के प्यार में के नये प्रोमो में करवा चौथ दिखाया जाता है. रजत, सवी को शुक्रिया कहता है. पहले वह गुजराती में बात करता है, जिसे सवी समझ नहीं पाती. उसके बाद वह मराठी में बोलता है और उसने मराठी कैसे बोला, इसके बारे में पूछता है. सवी कहती है, “अच्छी थी, काश सच्ची भी होती.” यह सुनकर रजत गुस्सा हो जाता है और उसे सुना देता है. रजत गुस्से में वहां से सवी का व्रत तोड़े बिना चला जाता है. सवी का दिल टूट जाता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की इस अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, अमन बनाएगा मास्टर प्लान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola