Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की इस अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, अमन बनाएगा मास्टर प्लान

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

hitesh Bharadwaj on ow trp of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि बिजनेस डिनर के लिए रजत पूरी तरह से फॉर्मल ड्रेस में तैयार होता है. सवी को तैयार होने में इतना टाइम लगाने पर रजत गुस्सा होता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि जिगर के आने से सवी की जिंदगी में नयी दिक्कतें आ जाती है. भाग्यश्री उसे घर से निकाल देती है. हालांकि सवी पर लगे सारे आरोप झूठे साबित होते हैं और रजत उसे वापस से घर लेकर आ जाता है. रजत, जिगर की सच्चाई पूरे परिवार को बताता है और उसे जेल भेज देता है. जिगर की सच्चाई जानने के बाद भी तारा को अपने पति पर भरोसा है और वो सवी के खिलाफ हो जाती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड होगा मजेदार

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अमन अपने दोस्त रजत और सवी के लिए एक रोमांटिक डिनर प्लान करता है. हालांकि उसे लगता है दोनों जाने से मना कर देंगे और इसलिए वो रजत से झूठ बोलता है. अमन उसे बताता है कि शाम को एक महत्वपूर्ण बिजनेस डिनर है और उसमें सवी को भी जाना होगा. सवी जाने से मना करती है, लेकिन राजू के मनाने से मान जाती है. वहीं, अमन पूरे परिवार को इस प्लान के बारे में बताता है और उनसे इसके बारे में रजत और सवी से डिस्कस करने से मना करता है.

सवी की खूबसूरती का दीवाना बन जाएगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि बिजनेस डिनर के लिए रजत पूरी तरह से फॉर्मल ड्रेस में तैयार होता है. सवी को तैयार होने में इतना टाइम लगाने पर रजत गुस्सा होता है. वो उसे जल्दी तैयार होने के लिए बार-बार कहता है. जब सवी वॉशरूम से बाहर निकलती है तो रजत उसे बस देखता ही रह जाता है. सवी वहीं ड्रेस पहनती है जो रजत ने उसे गिफ्ट में दिया था. रजत उसे एकटम देखता ही रह जाता है. सवी उससे पूछती है, क्या वो ठीक नहीं लग रही. रजत उसकी खूबसूरती देखकर स्पीचलेस हो जाता है और उसकी तारीफ करता है.

Also ReadGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: जिगर की करतूतों का इस शख्स ने किया पर्दाफाश, ये करीबी इंसान बना सवी का विलेन

Also Read– क्या Rupali Ganguly के सभी अवॉर्ड्स जीतने से नाखुश है भाविका शर्मा, बोलीं- यह ख्याल आना…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola