Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: जिगर की करतूतों का इस शख्स ने किया पर्दाफाश, ये करीबी इंसान बना सवी का विलेन

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Oct 2024 9:41 AM

विज्ञापन

Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जिगर की हरकतों का पर्दाफाश हो जाता है. और उसे रजत जेल भेज देता है. तारा अपने पति से जेल में मिलने आती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक एक नये मोड़ पर आ गया है, जिसकी स्टोरी काफी दिलचस्प हो गई है. सीरियल में सवी और रजत की शादी सिर्फ सई की कस्टडी लेने के लिए होती है. हालांकि दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करना शुरू कर चुके हैं. इस बीच जिगर के आने से सबकुछ खराब हो गया है. जिगर भागने का प्लान बनाता है और तारा उसके साथ जाने की विनती करती है. जैसे ही जिगर जाने वाला होता है, रजत तापसी को लेकर आ जाता है. तापसी, जिगर की करतूतों को सबके सामने बताती है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि जिगर को रजत जेल भेज देता है. जेल में जिगर, सवी और रजत से बदला लेने के बारे में सोचता है. तारा वहां उससे मिलने आती है और कहती है वो सही था कि उन्हें पहले ही घर छोड़कर चले जाना चाहिए था. तारा कहती है वो उसे जेल से छुड़ा कर रहेगी.

जिगर अब किसे बनाएगा अपना मोहरा

जिगर, तारा को अपने प्यार का वास्ता देकर उसे घर लौटने के लिए कहेगा. जिगर कहता है वो कोई रास्ता निकाल लेगा. तारा कहती है वो अपनी मां से बात करेगी, जो अभी भी दिगर को बेगुनाह समझती है. जिगर उसे शांत कराता है और उसे थोड़े समय के लिए चुप रहने के लिए कहता है.

अब कौन बनेगा सवी और रजत की जिंदगी का विलेन

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि तारा अपनी नफरत के बारे में जिगर को बताती है और उसकी खुशियां बर्बाद करने की कसम खाती है. जिगर उसे आश्वस्त करता है कि वो सबकुछ संभाल लेगा और उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि तारा, सवी को परेशान करने के लिए क्या करती है.

Also Readक्या Rupali Ganguly के सभी अवॉर्ड्स जीतने से नाखुश है भाविका शर्मा, बोलीं- यह ख्याल आना…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola