Gawara Nahi Song: हिमांशी खुराना-आसिम रियाज का नया गाना रिलीज, एक दूसरे संग रोमांस करते दिखें कपल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग गवारा नहीं’ (Gawara Nahi) रिलीज हो गया है. गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. वीडियो में आसिम और हिमांशी एक दूसरे संग रोमांस करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना टेलीविजन इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से हैं. दोनों पहली बार रियलिटी शो बिग बॉस 13 में एक दूसरे से मिले थे. वहीं दोनों में प्यार हो गया, तबसे ये साथ हैं. कपल की जोड़ी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन काफी कमाल की लगती है. सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब आसिम और हिमांशी का नया गाना ‘गवारा नहीं’ (Gawara Nahi) रिलीज हो गया है. गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. वीडियो में आसिम और हिमांशी एक दूसरे संग रोमांस करते दिख रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो में दोनों कपल दर्शकों को इमोशनल राइड पर ले जाएंगे. वहीं दोनों की केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों को छूना तय है. इस गाने को सुरीली आवाज मशहूर सिंगर अंकित तिवारी ने दी है. ‘गवारा नहीं कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए हैं, और संगीत भरत गोयल द्वारा प्रदान किया गया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, आसिम को पहले ‘अब किस बरबाद करोगे’, नाइट्स एन फाइट्स और कई अन्य हिट ट्रैक देते हुए देखा गया था. हाल ही में, आसिम ने ‘आवाज’ नामक अपने रैप सॉन्ग की भी अनाउंसमेंट की है. गाने का टीजर 25 जून को जारी किया गया था. इसके अलावा, आसिम और हिमांशी ने पहले ‘पिंजारा’ नामक एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम किया था. दोनों का ये गाना काफी हिट रहा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola