अकांक्षा चमोला से तलाक की अफवाहों के बीच गौरव खन्ना की किस्मत चमकी, क्या उन्हें मिला ‘द अलायंस’ का ऑफर?
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, फोटो- इंस्टाग्राम
Gaurav Khanna In Alliance: गौरव खन्ना को लेकर एक बड़े रियलिटी शो से जुड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा कि गौरव को ‘द अलायंस’ के लिए अप्रोच किया गया है.
Gaurav Khanna In The Alliance: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार आ गई. आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे. यह खुलासा खुद एक्ट्रेस ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में किया. अकांक्षा के इस बयान के बाद खबरें आने लगी कि गौरव खन्ना भी एक नए रियलिटी शो ‘द अलायंस’ का हिस्सा बन सकते हैं. इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है.
क्या ‘द अलायंस’ में नजर आएंगे गौरव खन्ना?
डीएनए की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौरव खन्ना को ‘द अलायंस’ के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल गौरव शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे, जो 25 जुलाई को कलर्स टीवी पर आता है.
आकांक्षा ने कहा था- बच्चों को लेकर उनकी और गौरव की सोच अलग थी
आकांक्षा चमोला ने शो में यह भी बताया कि शादी के दौरान बच्चों को लेकर उनकी और गौरव की सोच अलग थी. पहले गौरव ने बच्चों को लेकर उनके फैसले को स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि गौरव का नजरिया बदल गया था.
गौरव खन्ना का बयान आया सामने
एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, “मैं आकांक्षा का पूरा सपोर्ट करता हूं और हमेशा करता रहूंगा. मैं उससे प्यार करता हूं.” गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 को कानपुर में हुई थी. तीन दिन तक चले इस शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.
‘द अलायंस’ में बढ़ता स्टार पावर
रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में पहले से ही कई सेलेब्रिटी शामिल हैं. शो में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन, मिनी माथुर और निखिल चिनापा, कुशाल टंडन-अरसलान गोनी, जैद दरबार-डेजी शाह, रुही दोसानी-नीति टेलर जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा सोहेल खान के भी शो में जुड़ने की पुष्टि हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे… रवि किशन ने आखिर ऐसा क्यों कहा? सुनते ही रो पड़ी बेटी, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए