Friday OTT Releases: एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट, इस शुक्रवार रिलीज हुई ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज, देखना न भूलें

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jul 2025 10:14 AM

विज्ञापन

Friday OTT Releases

Friday OTT Releases: फ्राइडे आ चुका है और ओटीटी लवर्स के लिए इस हफ्ते कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. आपको बारिश की झंझट में कहीं बाहर जाने की भी जरुरत नहीं है. लिस्ट में द भूतनी से लेकर कुबेरा और स्पेशल ऑप्स सीजन 2 शामिल है.

विज्ञापन

Friday OTT Releases: वीकेंड आते ही ओटीटी लवर्स रोमाटिंक से लेकर थ्रिलर वेब सीरीज और फिल्में देखना चाहते हैं. ऐसे में इस वीक कई एंटरटेनिंग ड्रामा लिस्ट में है, जो उन्हें टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी. लिस्ट में स्पेशल ऑप्स सीजन 2 से लेकर कुबेरा और द भूतनी शामिल है. इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय किया जा सकता है.

Special Ops season 2

लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन 18 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है और सभी एपिसोड एक साथ आएंगे. के के मेनन रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के रूप में वापसी कर रहे हैं. करण टैकर भी फारूक अली की भूमिका में नजर आ रहे हैं. यह वेब सीरीज पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी.

Vir Das: Full Volume

कॉमेडियन वीर दास का नया स्टैंड-अप शो इस नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ. एक बार फिर, वह कॉमेडी के तड़का के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करने के लिए मंच पर आएंगे.

Kuberaa

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर, जिसे सिनेमाघरों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, 18 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी एक भिखारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बड़े बदलाव से गुजरता है.

Star Trek: Strange New Worlds Season 3

स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स सीजन 3 में कैप्टन क्रिस्टोफर पाइक के रूप में एंसन माउंट वापसी करेंगे. यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा. एथन पेक और रेबेका रोमिजन भी इस नई सीरीज में नजर आएंगे.

Wall to Wall

कोरियाई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वॉल टू वॉल 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों का घर खरीदता है, लेकिन जल्द ही उसे डरावने अनुभवों का सामना करना पड़ता है.

Delirium

डेलिरियम वेब सीरीज एक प्रोफेसर के बारे में है, जो अपनी पत्नी के वर्तमान व्यवहार को समझने के लिए उसके काले अतीत का पता लगाता है. इस सीरीज में स्टेफ़ानिया पिनेरेस, जुआन पाब्लो राबा और जुआन पाब्लो उर्रेगो मुख्य भूमिका में हैं.

The Bhootnii

मौनी रॉय, पलक तिवारी, संजय दत्त अभिनीत द भूतनी 18 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम होगी. हॉरर-कॉमेडी ड्रामा आपको गुदगुदाएगी.

Bhairavam

तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा “भैरवम” 18 जुलाई को जी5 पर रिलीज हो रही है. फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरती है, क्योंकि उन्हें एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Flop Or Hit: अहान पांडे की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola