Friday OTT Releases: साल का आखिरी वीकेंड होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

friday ott releases
Friday OTT Releases: इस साल का आखिरी शुक्रवार आ गया है. मतलब वीकेंड शुरू हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप अपनी छुट्टियों को धमाकेदार बनाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक मूवीज और वेब सीरीज को जरूर एंजॉय करें.
Friday OTT Releases: क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक का माहौल काफी खुशनुमा रहता है. लोग पार्टीज करते हैं और अपने लव वन्स के साथ घूमने जाते हैं. अगर आप इस वीकेंड में कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो ओटीटी इस वीक कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में पुष्पा 2 से लेकर बेबी जॉन, सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 शामिल है. इन नई रिलीज को आप थियेटर से लेकर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में धुआंधार कमाई करने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित यह फिल्म रूहान रंधावा (रूह बाबा) की कहानी पर आधारित है, जिसमें वह मंजुलिका से भिड़ता है और उनकी सच्चाई बाहर लाता है.
सिंघम अगेन
अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अगर अभी तक आपने कॉप ड्रामा नहीं देखा है, तो वीकेंड पर अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे जरूर एंजॉय करें.
योर फॉल्ट
स्पैनिश रोमांटिक फिल्म योर फॉल्ट दो युवाओं के जीवन पर आधारित है. उनका रिश्ता काफी मजबूत होता है, लेकिन जब वह कॉलेज जाते हैं, तो लाइफ बदलती जाती है. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
आरआरआर (बिहाइंड और बियॉन्ड)
रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर पर बेस्ड एक डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें भारतीय सिनेमा के इतिहास को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है.
खोज: परछाइयों के उस पार
सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में अनुप्रिया गोयनका और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी वेद की है, जो अपनी लापता पत्नी मीरा को खोजने के मिशन पर निकलता है. इसे जी5 पर देखा जा सकता है.
डॉक्टर्स
शरद केलकर और हरलीन सेठी की मुख्य भूमिका वाली यह मेडिकल-ड्रामा वेब सीरीज डॉक्टरों की दुनिया में आपको लेकर जाएगी. इसमें दिखाया गया है कि डॉक्टर अपनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में किन चुनौतियों का सामने करते हैं. इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 OTT: इस दिन ओटीटी पर रूह बाबा और मंजुलिका से होगी मुलाकात, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय
यह भी पढ़ें- Singham Again OTT: अवनी को कैसे बचाएगा बाजीराव सिंघम, अब ओटीटी पर कॉप ड्रामा को कर सकते हैं एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










