Bhool Bhulaiyaa 3 OTT: इस दिन ओटीटी पर रूह बाबा और मंजुलिका से होगी मुलाकात, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी हैं.
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 एक लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म सिनेमाघरों में 1 नवंबर, 2024 को दिवाली पर रिलीज हुई थी. फिल्म में कार्तिक आर्यन ने रूहान रूह के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है. जबकि माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के किरदार ने दर्शकों को खूब डराया. राजपाल यादव, छोटे पंडित के रोल में कॉमेडी करते दिखे. फाइनली अब आप मूवी को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.
फिल्म भूल भुलैया 3 किस ओटीटी पर होगी रिलीज
निर्देशन अनीस बज्मी ने की फिल्म भूल भुलैया 3, 27 दिसंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. नेटफ्लिक्स ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, कार्तिक आर्यन आपके लिए क्रिसमस सरप्राइज लेकर आया है! जल्द ही आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, रूह बाबा नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब इंतजार खत्म हुआ. रूह बाबा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, रूह बाबा को देखकर मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, कार्तिक आर्यन पको बहुत बड़ा फैन हूं और आपकी कोई फिल्म मिस नहीं करता. एक यूजर ने लिखा, आओ हवेली पर. पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स है.
फिल्म भूल भुलैया 3 की कहानी
फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली. दुनिया भर में फिल्म 417.51 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. फिल्म की कहानी कोलकाता के परिवेश में सेट की गई है. रूह बाबा वहां भूतों को भागते हैं. उनकी मुलाकात तृप्ति डिमरी से होती है और वह उसे रक्तघाट के एक महल लेकर जाती है. रूह बाबा को 200 साल पुराने राजकुमार का पुनर्जन्म समझ लिया जाता है. कहानी काफी दिलचस्प है और रोमांच और हास्य का सही मिश्रण है.
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रूह बाबा और मंजुलिका…
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 की सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में नहीं मिलेगा सपोर्ट, जानें कार्तिक आर्यन ने क्यों कहा ऐसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










