Bhool Bhulaiyaa 3 की सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में नहीं मिलेगा सपोर्ट, जानें कार्तिक आर्यन ने क्यों कहा ऐसा
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Dec 2024 10:42 AM
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और अपनी फिल्मों से टॉप एक्टर्स में जगह बना ली है. हालांकि अभिनेता को अभी भी लगता है कि वह एक 'अकेले योद्धा' हैं और भूल भुलैया 3 जैसी सफल फिल्म को करने के बावजूद अपकमिंग मूवीज के लिए मेहनत करनी होगी.
Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए यह साल शानदार रहा. उन्हें चंदू चैंपियन के लिए काफी सराहना मिली और फिर भूल भुलैया 3 के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने नाम की. बैक टू बैक सुपरहिट देने के बाद भी कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में मूवीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है. जी हां एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.
इंडस्ट्री में खुद को अकेला क्यों मानते हैं कार्तिक आर्यन
जीक्यू के साथ एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया 3 की सफलता के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में किसी का सपोर्ट नहीं मिलेगा. एक्टर ने कहा, “मैं एक अकेला योद्धा हूं. यह घर जिसे आप आज देख रहे हैं, मैंने इसे अपने पैसे से खरीदा है. मैंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत किया है और यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है. सच तो यह है कि मुझे आगे की राह के लिए इंडस्ट्री में किसी का भी सपोर्ट नहीं मिलेगा. मैं इस फैक्ट से सहमत हो गया हूं कि भूल भुलैया 3 के साथ जबरदस्त हिट देने के बावजूद कोई भी मेरे पीछे नहीं आएगा. मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए संघर्ष करना होगा.”
भूल-भुलैया 3 में कितना किया कलेक्शन
कार्तिक आर्यन ने यह भी स्वीकार किया कि कई ऐसे लोग भी हैं, जो मेरे असफल होने का इंतजार करते हैं. कार्तिक की भूल भुलैया 3 ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन को कड़ी टक्कर दी. इसमें कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका दोहराई. हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी थी. फिल्म ने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.
Also Read- Baaghi 4: खलनायक संजय दत्त के बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस की हुई एंट्री, टाइगर श्राफ संग लड़ाएंगी इश्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










