Singham Again OTT: अवनी को कैसे बचाएगा बाजीराव सिंघम, अब ओटीटी पर कॉप ड्रामा को कर सकते हैं एंजॉय
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Dec 2024 5:39 PM
Singham Again OTT
Singham Again OTT: अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखी तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.
Singham Again OTT: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार स्टारर सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ की कमाई की थी. इसका भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 247.85 करोड़ था. वहीं वर्ल्डवाइड कॉप ड्रामा ने 372.4 करोड़ की कमाई की थी. थियेटर रिलीज के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी सिंघम अगेन
सिंघम अगेन अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 दिसंबर से स्ट्रीम होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक धांसू पोस्टर शेयर किया. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की झलक देखने को मिली. सभी हाथों में बंदूक थामे दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “शेर की दहाड़ के लिए खुद को तैयार रखें #सिंघमअगेनऑनप्राइम, कल रिलीज.”
सिंघम अगेन में है ये स्टार्स
रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित एक्शन कॉप फिल्म में करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, इसमें श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और अर्जुन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी. अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर बात करते हुए कहा था कि जहां तक संख्या का सवाल है, वे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे जरूरी दर्शकों का प्यार है. जब सिंघम अगेन ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी, तो हमें काफी अच्छा लगा था. हर कोई मेहनत करता है और हमने भी की थी. बता दें कि कॉप ड्रामा की टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 के साथ हुई थी.
यह भी पढ़ें- Singham Again संग भूल भूलैया 3 के क्लैश पर बोले अनीस बज्मी, कहा- बिजनेस और ज्यादा हो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










