Singham Again संग भूल भूलैया 3 के क्लैश पर बोले अनीस बज्मी, कहा- बिजनेस और ज्यादा हो…

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 collection
Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दस्तक दी. दोनों ही मूवीज ने बेहतरीन कमाई की. अब अनीस बज्मी ने कहा कि अगर क्लैश नहीं होता तो और भी अच्छी कमाई हो सकती थी.
Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश दिवाली के मौके पर हुआ, जब भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन एक साथ रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी, रोहित शेट्टी के हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा से आगे निकल गई. दोनों मूवीज के बीच नेक टू नेक फाइट थी. इस क्लैश पर बात करते हुए हॉरर कॉमेडी के डायरेक्टर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था. दोनों फिल्में अगर अलग-अलग रिलीज होती तो बिजनेस और भी ज्यादा बेहतर होता.
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की क्लैश पर क्या बोले अनीस बज्मी
क्लैश पर विचार करते हुए अनीस बज्मी ने गलाट्टा प्लस से कहा, “दोनों फिल्मों अगर साथ नहीं आती तो यह बहुत अच्छा होता. अगर हम सोलो रिलीज करते तो बिजनेस दोगुना हो जाता और यही बात उन पर भी लागू होती है. हमने एक साल पहले घोषणा की थी कि हम दिवाली 2024 पर आएंगे. सारा काम तेजी से चल रहा था, क्योंकि हमने बहुत कम समय में फिल्म बनाई है. हमने मार्च में फिल्म शुरू की और नवंबर में रिलीज की.”
क्यों भूल भूलैया को नहीं किया गया पोस्टपोन
निर्देशक ने कहा, ”रिलीज के आखिरी महीने में मैं बिना सोए 46-48 घंटे काम कर रहा था. जिस मशीन पर हम काम करते थे, उससे पता चलता था कि हम पहले से ही 154 घंटे से काम कर रहे हैं, इसलिए एक शख्स ने कहा कि अगर हम ऐसे ही करेंगे, तो सिस्टम फट जाएगा. हमने बहुत मेहनत की थी. इसलिए रिलीज से न तो एक हफ्ता पहले रिलीज कर सकते थे ना ही बाद में. हम लास्ट डे तक काम कर रहे थे.” भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










