Entertainmet News LIVE Updates: अजय देवगन ने काजोल को दिया ये खास गिफ्ट, कल जारी होगा सलमान का नया गाना
बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज सबसे पहले तो तुनिषा शर्मा के लिए शीजान खान का इमोशनल कर देने वाला पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं और दिवंगत अभिनेत्री को याद कर रहे हैं. इसके अलावा खुद को क्रिटिक्स कहने वाले फेमस केआरके अपने ट्वीट से बाज नहीं आ रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने भोला फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का जमकर मजाक बनाया है. दिन भर की तमाम अपडेट्स के साथ बने रहें हमारे साथ…
सलमान खान ने शेयर की तस्वीर
भारती सिंह के क्यूट बेटे संग शहनाज नेशेयर की तस्वीरें
‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना कल होगा रिलीज
सलमान खान ने पिछले 3 महीनों में अपनी अपकमिंग ईद 2023 रिलीज, किसी का भाई किसी की जान के गानों के जरिए दर्शकों को अलग अलग तरह के म्यूजिक का स्वाद चखाया हैं. सोमवार को सलमान और उनकी टीम ने येंतम्मा का टीज़र का जारी किया, जिसमें सलमान और वेंकटेश को लुंगी में देखा जा सकता है. इसके विजुअल्स भारत के दक्षिणी भाग से समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए रंगों से भरे हुए हैं, लेकिन सलमान खान के तड़के के साथ. ये डांस नंबर लोगों को फुलऑन एंटरटेनमेंट देने का वादा करता है, और जिसकी एक झलक गाने के टीजर भर में दिखाई दे गई है. इस गाने को पायल देव ने कंपोज़ किया हैं, वहीं इसे विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया हैं और रफ्तार ने रैप किया हैं. गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की हैं.
माही विज हुईं कोरोना से मुक्त
एक्ट्रेस माही विज पिछले दिनों ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. हालांकि अब एक्ट्रेस ठीक हो गई हैं और उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को धन्यवाद बोला है. वो घर जाने और अपने बच्चों से मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
पुष्पा 2 की शूटिंग रुकी
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है. ऐसे में इसका असर फिल्म की रिलीज पर पड़ सकता है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्देशक सुकुमार पुष्पा 2 के लिए अभी तक जो कुछ भी शूट किया गया है उससे वो ‘असंतुष्ट’ हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब विचार कर रहे हैं कि क्या वह एक बार फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए जो कुछ भी शूट किया गया है उसे ‘हटाना’ चाहते हैं. वहीं फिल्म निर्माता कथित तौर पर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल को पुष्पा 2 का टीज़र जारी करने की योजना बना रहे हैं.
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग शेयर की तस्वीर
ऋतिक रोशन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए