Entertainment News: करीना कपूर को टॉप एक्ट्रेस नहीं मानते हैं सैफ, कार्तिक आर्यन का साउथ डेब्यू
Entertainment News, 5 December Live Updates: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohael Kathuriya) एक-दूजे के हो गए. कपल ने जयपुर में सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. वहीं, फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बोल राधा बोल’ और ‘लाडला’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है.
लंच डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक और सबा आजाद
वीडियो में ऋतिक और सबा का एकदूजे का हाथ थामे वेन्यू से बाहर निकलते देखा जा सकता है. दोनों ने कैजुअल आउटफिट चुना. रितिक ने सफेद ट्राउजर के साथ एक स्वेटशर्ट पहनी थी, जबकि सबा ने जॉगर्स की एक जोड़ी के साथ नीले रंग की क्रॉप टॉप पहनी थी. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है जिसपर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/ClyLY7GDr0I/
‘किंग्स ऑफ़ कॉमेडी’ के साथ अब लाफ्टर होगा फुल-ऑन!
एंड पिक्चर्स अपने दिसंबर फेस्टिवल ‘किंग्स ऑफ़ कॉमेडी’ में कॉमेडी के आइकॉन्स के साथ आपका मूड संवारने के लिए तैयार है! चाहे अक्षय की गुड न्यूज़ हो या कुली नं. 1 की ड्रामेडी या फिर टोटो की मस्ती, किंग्स ऑफ़ कॉमेडी 3 दिसंबर से हर वीकेंड सुबह 11 बजे हंसी की फुल गैरेंटी लेकर आ रहा है. यह साल की समाप्ति का समय है और ऐसे में आपके दिलो-दिमाग को तरोताजा करने और आपके अंदर जोश जगाने के लिए हंसी के डेली डोज़ से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता! ऐसे में ‘किंग्स ऑफ़ कॉमेडी’ यादगार किरदारों और ब्लॉकबस्टर कॉमेडी वाली मस्ती भरी सुपरहिट फिल्मों के साथ आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जिनमें मैं तेरा हीरो, धमाल, भागम भाग, फटा पोस्टर निकला हीरो, एंटरटेनमेंट, हैप्पी न्यू ईयर जैसी कई मजेदार फिल्में शामिल होंगी.गुदगुदाते वन लाइनर्स, मस्त म्यूज़िक और अनलिमिटेड हंसी के साथ किंग्स ऑफ़ कॉमेडी आपके साल का एक शानदार समापन करने आ रहे हैं. किंग्स ऑफ़ कॉमेडी, शुरू हो रहा है 3 दिसंबर से, हर शनिवार और रविवार सुबह 11 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर!
मनोज बाजपेयी की हार्ड-हिटिंग कोर्टरूम ड्रामा की शूटिंग हुई पूरी
विनोद भानुशाली की भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड, सुपर्ण एस वर्मा, और ज़ी स्टूडियोज आपके लिए एक पावर-पैक कोर्टरूम ड्रामा लाने के लिए तैयार हैं, जिसमें तीन बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मनोज वाजपेयी नजर आएंगे. फिल्म के जोधपुर शेड्यूल को पूरा करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शूट की गई. हाल में मनोज बाजपेयी ने अपनी इस अनटाइटल्स फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और ये फिल्म 2023 में रिलीज़ होने की उम्मीद है. फिल्म के क्लोसिंग सीन को फिल्माते समय पूरे कास्ट और क्रू ने पावरहाउस एक्टर मनोज बाजपेई को स्टैंडिंग ओवेशन दिया, जो एक गहन कोर्टरूम सीक्वेंस था. इसके बाद केक कटिंग कर के फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाया गया और पूरी टीम ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में किए गए काम के लिए आभार व्यक्त किया.
‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स ने किया शिव ठाकरे से संपर्क
टेलीचक्कर ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि, बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शिव ठाकरे से ‘खतरों के खिलाड़ी’ के निर्माताओं ने अगले सीजन के लिए से संपर्क किया है, और उन्हें बोर्ड पर लाने के लिए उनके मैनेजर और टीम के साथ बातचीत चल रही है. रोहित शेट्टी के स्टंट शो में पहले भी कई बिग बॉस कंटेस्टेंट शामिल हो चुके हैं. शिव ठाकरे के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं कि वो अपने फेवरेट स्टार को एक और शो में देख पायेंगे. हालांकि शिव ठाकरे की हामी का इंतजार है.
मलाइका अरोड़ा ने फराह खान संग किया धमाकेदार डांस
छैंया छैंया गाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी मलाइका
90 दशक का सबसे हिट गाना छैंया छैंया तो सभी ने सुना होगा. इस गाने में मलाइका अरोड़ा की बेहतरीन डांसिंग और कातिलाना अदाओं ने फैंस को दीवाना बनाया था. लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने के लिए मेकर्स की पहली पसंद मलाइका अरोड़ा नहीं थी, बल्कि कोई और अभिनेत्री थी. एक्ट्रेस से पहले पांच अभिनेत्रियों ने डेट की वजह से इसे करने से ठुकरा दिया था, जिसके बाद मलाइका की झोली में ये गाना गया और ब्लॉकबस्टर बन गया. छैय्या छैय्या 1998 की मणिरत्नम फिल्म दिल से का हिस्सा थी.
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए