Entertainment News: तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ अगले महीने होगी रिलीज, प्रोमो जारी
Entertainment News, 23 Nov Live Updates: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होते रहता है. बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन पर शानदार पार्टी दी. उनके बर्थडे में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, कबीर खान, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेता आयुष शर्मा सहित कई लोकप्रिय सेलेब्स ने शिरकत की. वहीं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का साउंडट्रैक जल्द ही रिलीज किया जाएगा. शेखर रवजियानी ने ट्वीट किया, “#पठान का साउंडट्रैक जल्द ही आपके लिए तैयार है.”
विक्रम गोखले की हालत नाजुक
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को 15 दिन पहले ही पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर है. द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालत खराब हो गई है और उन्होंने इलाज पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है. हालांकि गोखले के परिवार ने अभी तक उनके स्वास्थ्य पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
एयरपोर्ट पर दिखा सोनम कपूर का जलवा
सोनम कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई और उन्होंने एक बार फिर अपने स्टाइल से प्रशंसकों का मन मोह लिया. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है.
सारा अली खान ने शेयर की दिलकश तस्वीरें
तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ अगले महीने होगी रिलीज
तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ ओटीटी मंच ‘जी5′ पर अगले महीने रिलीज होगी. ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंचों पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है. फिल्म ‘ब्लर’ में अभिनेता गुल्शन देवय्या भी नजर आएंगे. इसका निर्देशन अजय बहल ने किया है और इसका निर्माण पन्नू की निर्माण कंपनी ‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है. तापसी ने ट्विटर पर फिल्म का ‘मोशन पोस्टर’ साझा करते हुए लिखा, ‘‘ फिल्म ‘ब्लर’ नौ दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी.” फिल्म ‘ब्लर’ की कहानी पवन सोनी और बहल ने लिखी है.
नागा चैतन्य की फिल्म कस्टडी का पोस्टर जारी
फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु के आगामी निर्देशन की फिल्म का टाइटल और फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है. 23 दिसंबर को अभिनेता नागा चैतन्य के जन्मदिन पर मेकर्स ने कस्टडी नामक फिल्म का धांसू पोस्टर जारी कर दिया है. चैतन्य इस पोस्टर में एक्शन हीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर से साफ है कि नागा चैतन्य फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखेंगे, जो न्याय की रक्षा की लड़ाई में अपने ही सहयोगियों से भिड़ जाता है. पोस्टर में एक नायक को दिखाया गया है जो चोटिल और आहत है लेकिन पराजित नहीं हुआ है.
देश का सबसे बड़ा सिनेमा स्क्रीन
भारत का सबसे बड़ा सिनेमा स्क्रीन जल्द ही हैदराबाद में बनने जा रहा है. शहर के एक प्रसिद्ध मूवी हाउस, प्रसाद मल्टीप्लेक्स में जल्द ही 64 फीट ऊंचाई और 101.6 फीट चौड़ाई की एक मेगा प्रोजेक्शन स्क्रीन मिलेगी. यकीनन यह भारत में सबसे बड़ी और दुनिया में सबसे ऊंची स्क्रीन होगी. कनाडा स्थित प्रोजेक्शन स्क्रीन कंपनी स्ट्रांगएमडीआई द्वारा निर्मित, स्क्रीन, जिसे विशेष रूप से प्रसाद मल्टीप्लेक्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें क्यूएससी ऑडियो प्रोडक्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए स्पीकर हैं. सुविधाओं में एक डॉल्बी CP950 साउंड प्रोसेसर और हाई-एंड डिजिटल प्रोजेक्शन भी शामिल है. नई स्क्रीन 25 नवंबर से चालू हो जाएगी.
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए