Entertainment News: आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही का गाना ‘जेड़ा नशा’ का टीजर जारी, VIDEO
Entertainment News, 16 Nov Live Updates: बॉलीवुड गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है. अब जो खबर सामने आई है, उसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने बेबी के नाम का खुलासा कर सकते है. उनके बच्चे का नाम ऋषि कपूर से जुड़ा होगा. इधर रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा द कपिल शर्मा शो’ के प्रति एपिसोड होस्ट करने के लिए 50 लाख चार्ज करते हैं. वहीं इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए बाद शालीन, टीना, गौतम और सौंदर्या नॉमिनेट हुए है. दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का पालतू कुत्ता स्वर्ग सिधार गया है.
‘जेड़ा नशा’ का टीजर जारी
आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो का नया गाना जेड़ा नशा का टीजर जारी कर दिया है. इस गाने में आयुष्मान और नोरा फतेही रोमांस करते दिख रहे हैं. पूरा गाना गुरुवार को जारी होगी.
ओटीटी पर रिलीज होगी मिशन मजनूं
सिद्धार्थ मल्होत्रा इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म मिशन मजनूं को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. शांतनु बागची के निर्देशन में बनी फिल्म में सिद्धार्थ एक पुलिस वाले की भूमिका निभायेंगे. कुछ महीने पहले खबरें थी मिशन मजनूं डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज़ का विकल्प चुन सकता है. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म जनवरी 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, “निर्माताओं ने 18 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है.”
अनन्या पांडे ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
फ्रेडी का नया पोस्टर जारी
कार्तिक आर्यन इनदिनों अपनी अगली रिलीज फ्रेडी को लेकर चर्चा में हैं. बुधवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के दूसरे पोस्टर का खुलासा किया. पोस्टर में कार्तिक ने अपनी को-स्टार अलाया एफ को इंट्रोड्यूस किया उनके किरदार की डिटेल्स साझा की. उन्होंने खुलासा किया कि अलाया फिल्म में कैनाज़ की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी और उन्होंने उसे ‘फ्रेडी का जुनून’ बताया. उन्होंने लिखा, “मिलिए फ़्रेडी के जुनून से – कैनाज़ @alayaf #Freddy (sic).”
बिग बॉस ने घरवालों को लगाई लताड़
रियल लाइफ हीरो की भूमिका निभायेंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जल्द ही दर्शकों के सामने एक भारतीय नायक की बहादुरी पेश करेंगे. इसमें सुपरस्टार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को स्क्रीन्स पर दर्शाने के लिए लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था. यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है. उनका लुक भी जारी कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए