Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भाग लेने को अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा-लोग मुझे अर्चना...

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Oct 2023 6:39 AM

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही. रियलिटी शो में एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की जैन के साथ भाग लिया है. यह कपल इस सीज़न के सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस वजह से उन्होंने बिग बॉस 17 में भाग लिया.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में नजर आ रही है. इस शो में एक्ट्रेस ने किस वजह से भाग लिया. इसे बारे में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा कर दिया.

undefined

अंकिता ने बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने पर कहा, मैं बिग बॉस 17 शो में आई हूं क्योंकि लोग मुझे अर्चना के नाम से जानते हैं, अब मैं चाहती हूं कि वे अंकिता को जानें, असली अंकिता को देखें.

undefined

अंकिता ने आगे कहा, मैं चाहती हूं कि लोग मुझे बिना मेकअप के वैसे ही स्वीकार करें जैसे मैं हूं. बता दें कि बिग बॉस 17 के लिए अंकिता को प्रति सप्ताह लगभग 12 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है.

undefined

अंकिता धारावाहिक पवित्र रिश्ता में अर्चना देशमुख के रोल में नजर आई थी. इस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया. अंकिता पांच साल तक अर्चना की भूमिका निभाई.

undefined

अंकिता जहां 12 लाख रुपये बिग बॉस 17 के हर वीक के लिए ले रही है. जबकि उनके बिजेनसमैन पति विक्की जैन प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं.

undefined

अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक हैं. उन्हें अपने प्रशंसकों और इंडस्ट्री के दोस्तों से काफी समर्थन और सराहना मिल रही है.

undefined

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के विनर रह चुके है. इस शो में उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया था.

undefined

अंकिता ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में बागी 3 में अभिनय किया.

undefined

अंकिता लोखंडे को कई पुरस्कारों और प्रशंसाओं के साथ स्वीकार किया गया है, जिसमें जीआर 8 फेस फीमेल के लिए आईटीए अवार्ड, पसंदीदा लोकप्रिय फेस फीमेल के लिए अवार्ड मिल चुका है.

undefined

अंकिता के पसंदीदा बॉलीवुड कलाकार माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी हैं. इस सेलिब्रिटी ने सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए भी ऑडिशन दिया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola