Oscars 2024 नॉमिनेटेड ये 10 फिल्में ओटीटी पर करें एंजॉय, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Mar 2024 2:18 PM

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 के प्रीमियर के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस बार ‘ओपेनहाइमर’, ‘बार्बी’, ‘पुअर थिंग्स’ और ‘पास्ट लाइव्स’ सहित ब्लॉकबस्टर ने कई कैटेगरी में अपना दबदबा बनाया है. आइये आप किस ओटीटी पर इसे देख सकते हैं.
Oscars 2024: 96वें अकादमी पुरस्कारों की चकाचौंध और ग्लैमर नजदीक है, जो सिनेमा में बेस्ट का जश्न मनाने वाली सितारों से सजी रात का वादा करता है. प्रसिद्ध जिमी किमेल द्वारा आयोजित, ऑस्कर 2024 एक यादगार रात होगी, जिसमें कई फिल्मों को अवॉर्ड मिलेंगे. ऐसे में अगर आप नॉमिनेशन मिलने वाली फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो अभी जानिए. अमेरिकन फिक्शन साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ‘एनाटॉमी ऑफ ए फॉल’ एक महिला पर केंद्रित है, जिसपर अपने पति की हत्या का संदेह है और उनका अंधा बेटा एकमात्र गवाह बन जाता है. ‘बार्बी’ में मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग बार्बी और केन के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ओपेनहाइमर फिल्म रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित है. इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है. पुअर थिंग्स को हुलु पर देख सकते है. ‘पास्ट लाइव्स’ नोरा और हे सुंग पर केंद्रित है, जो बचपन के दोस्त हैं लेकिन नोरा के साउथ कोरिया छोड़ने के बाद उनका संपर्क टूट गया. ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते है.
Also Read- Barbie से लेकर Oppenheimer तक, इस ओटीटी पर एंजॉय करें ऑस्कर 2024 नॉमिनेटेड ये 10 फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए