‘Dil Dhadakne Do’ एक्ट्रेस दिव्या सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, इकलौती बेटी की अचानक हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
‘Dil Dhadakne Do’ एक्ट्रेस दिव्या सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, इकलौती बेटी की अचानक हुई मौत

Divya Seth की इकलौती बेटी की अचानक मौत के बाद पूरा परिवार शोक में है. एक्ट्रेस की बेटी महज 24 साल की थीं. वह मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेठ की नातिन थीं.

विज्ञापन

Divya Seth इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने टीवी से लेकर कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें टीवी शो हम लोग, बनेगी अपनी बात से लेकर फिल्म दिल धड़कने दो शामिल है. इस वक्त एक्ट्रेस के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, सोमवार को उनकी इकलौती बेटी मिहिका शाह की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है. महिमा ने 5 अगस्त, 2024 को सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

सोशल मीडिया पर शेयर किया दुखद समाचार

दिव्या सेठ ने इस दुखद खबर की जानकारी खुद एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दिवंगत बेटी के लिए रखे जाने वाले शांति पूजा की जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘बहुत दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि 5 अगस्त, 2024 को हमारी प्यारी लाड़ली मिहिका शाह ने आखिरी सांस ली और अब वह हमारे बीच नहीं हैं. उसकी याद में 8 अगस्त 2024 को शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मुंबई के सिंध कॉलोनी कल्ब हाउस में शोक सभा का कार्यक्रम रखा जाएगा.’

Also Read आज ही परिवार संग देखे ये ओटीटी शो, होगा गुड फील

Also Read Netflix: अगस्त में खूब मन लगाके रखेगा ओटीटी का जादू, होगी सीरीज और फिल्मों का भ्रमर

इकलौती संतान थी मिहिका शाह

दिव्या सेठ की बेटी मिहिका, उनकी और उनके पति सिद्धार्थ शाह की इकलौती संतान थी. वहीं, मिहिका शाह की नानी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता सेठ हैं. मिहिका की अचानक मौत के पीछे के कारण पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय से मिहिका शाह तेज बुखार से जूझ रही थीं. जिसके बाद उन्होंने 5 अगस्त, 2024 को दम तोड़ दिया. मिहिका के जाने के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. एक्ट्रेस दिव्या आखरी बार यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आई थीं.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola