ePaper

दिशा वकानी से लेकर स्मृति ईरानी तक, इन 8 सेलेब्स ने जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद छोड‍़ दी इंडस्ट्री

Updated at : 22 Dec 2021 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा वकानी से लेकर स्मृति ईरानी तक, इन 8 सेलेब्स ने जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद छोड‍़ दी इंडस्ट्री

टीवी के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने जबरदस्त स्टारडम हासिल करने के बाद इंडस्ट्री को छोड़ दिया. दिशा वकानी से लेकर स्मृति ईरानी तक कई ऐसे स्टार्स का नाम शामिल हैं.

विज्ञापन













दिशा वकानी से लेकर स्मृति ईरानी तक, इन 8 सेलेब्स ने जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद छोड‍़ दी इंडस्ट्री


Prabhat Khabar Digital Desk






दिशा वकानी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दयाबेन के नाम से जाना जाता है. प्रेग्नेंट होने के बाद उन्होंने मेटरनिटी लीव लिया था. लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक शो में वापसी नहीं की है.


Disha Vakani | instagram





स्मृति ईरानी ने सालों पहले एक्टिंग छोड़ राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू में संस्कारी बहू के किरदार से खासा लोकप्रियता हासिल की थी.


Smriti Irani | instagram





कुमकुम शो में सुमित का किरदार अभिनेता हुसैन कुवाजेरवाला ने निभाया था. अभिनेता को साजन रे झूठ मत बोलो 2 में भी देखा गया था, लेकिन वह ज्यादा प्रसिद्धि पाने में कामयाब नहीं हुए.


Hussain Kuwajerwala | instagram





अभिनेत्री रूचा हसबनीस जगदाले साथ निभाना साथिया में राशि के रूप में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय हैं. एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया था फिर किसी भी शो में नजर नहीं आईं.


Rucha Hasabnis Jagdale | instagram





ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने कीर्ति सिंघानिया गोयनका का रोल प्ले किया था. 14 अक्टूबर को सुयश रावत से शादी करने और देहरादून शिफ्ट होने के बाद उन्होंने ग्लैमरस इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया.


Mohena Kumari | instagram





अभिनेता अनस राशिद ने 2017 में दीया और बाती हम में सूरज राठी की भूमिका निभाई थी. तब से अभिनेता छोटे पर्दे से दूर है. अनस इस समय अपने होमटाउन में है और उन्होंने खेती करना शुरू कर दिया है.


Anas Rashid | instagram





अंजुम फारूकी ने बालिका वधू में काम किया लेकिन फिर उन्होंने खुद को टीवी की दुनिया से अलग कर लिया. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.


Anjum Farooki | instagram





एक्ट्रेस श्वेता केसवानी आखिरी बार कहानी घर घर की में नजर आई थीं. एक्ट्रेस अब अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं.


Shweta Keswani | instagram



विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola