ePaper

Disha Salian Suicide: पूर्व मैनेजर की आत्‍महत्‍या से आहत भारती सिंह, भावुक हुए सुशांत सिंह राजपूत

Updated at : 10 Jun 2020 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Disha Salian Suicide: पूर्व मैनेजर की आत्‍महत्‍या से आहत भारती सिंह, भावुक हुए सुशांत सिंह राजपूत

disha salian suicide sushant singh rajput bharti singh shares emotional post: सेलीब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन (Disha Salian) ने मंगलवार को मुंबई के एक बिल्डिंग से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली. 38 वर्षीया दिशा पूर्व में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) जैसी कई हस्तियों की मैनेजर रह चुकी थीं. वह कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का काम भी संभालती थीं.

विज्ञापन

Disha Salian Suicide: सेलीब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन (Disha Salian) ने मंगलवार को मुंबई के एक बिल्डिंग से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली. 38 वर्षीया दिशा पूर्व में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) जैसी कई हस्तियों की मैनेजर रह चुकी थीं. वह कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का काम भी संभालती थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने ब्‍वॉयफ्रेंड और कुछ दोस्तों के साथ डिनर कर रही थीं. खिड़की की तरफ गईं और इमारत की 14वीं मंजिल से कूद गई. सुशांत सिंह और भारती सहित कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है.

अपनी इंस्टा स्‍टोरी पर भारती सिंह ने दिशा सलियन की एक तसवीर साझा करते हुए रोने वाले इमोजी शेयर किए हैं. उन्‍होंने इस तसवीर पर RIP भी लिखा है. अपनी इंस्टा स्‍टोरी पर सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा,’ यह एक विनाशकारी खबर है. दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. आपकी आत्मा को शांति मिले.”

undefined
undefined

वरुण शर्मा ने दिशा सलियन के साथ एक प्‍यारी सी तसवीर शेयर करते हुए लिखा,’ मेरे पास शब्‍द नहीं है. निशब्‍द. विश्‍वास नहीं होता. बहुत सारी यादें हैं. इतने प्यारे व्यक्ति और एक प्यारे दोस्त. आपने हमेशा एक मुस्‍कान बिखेरी है. हम आपको बहुत याद करेंगे. आपके परिवार के लिए प्रार्थना और शक्ति. मुझे विश्‍वास नहीं हो रहा है कि आप अब हमारे साथ नहीं हैं. आप बहुत जल्‍दी चली गईं.’

टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन ने भी दिशा की मौत पर शोक व्यक्त किया. ‘भाबीजी घर पर है’ एक्‍ट्रेस ने हाल ही में हुई कई मौतों के बारे में बात की और लिखा, “इतने सारे युवा कलाकार हमें छोड़कर चले गए. मनमीत ग्रेवाल, प्रीता मेहता और अब दीशा सालियन. यह बहुत कठिन है. मैं आप सभी के लिए प्रार्थना करती हूं.’

Also Read: Manmeet Grewal Suicide: बोलीं अभिनेत्री सना मकबूल- पैरों से लिपटकर मदद के लिए चिल्ला रही थी पत्नी, कोई बचाने नहीं आया…

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा अपने बॉयफ्रेंड रोहन राय और कुछ कॉमन दोस्तों के साथ डिनर कर रही थीं. यह तब हुआ जब सेलिब्रिटी मैनेजर खिड़की की तरफ गईं और इमारत की 14वीं मंजिल से कूद गई. कथित तौर पर, दिशा के माता-पिता का बयान दर्ज कर लिया गया है. दिशा के बॉयफ्रेंड का बयान भी जल्द ही रिकॉर्ड किया जाएगा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola