ePaper

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम की शादी की रस्में शुरू, यहां देखें वेडिंग कार्ड

Updated at : 02 Nov 2022 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम की शादी की रस्में शुरू, यहां देखें वेडिंग कार्ड

शोएब इब्राहिम की छोटी बहन सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. उनकी शादी को खास बनाने के लिए दीपिका कक्कड़ कोई कसर नहीं छोड़ रही. मेन्यू तय करने से लेकर दूल्हे के लिए शेरवानी खरीदने से लेकर वेडिंग लोकेशन मौदहा जाने तक, जहां शादी होगी, एक्ट्रेस ने हर चीज का ख्याल रखा है.

विज्ञापन

शोएब इब्राहिम की छोटी बहन सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. उनकी शादी का जश्न शुरू हो चुका है. सबा की भाभी यानी दीपिका कक्कड़ बड़े ही उत्साह से अपनी ननद की वेडिंग को प्लान कर रही है. अब दीपिका ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस फैंस के साथ-साथ अपनी फैमिली को शादी का कार्ड दिखा रही है. कार्ड काफी शानदार लग रहा है. इसमें सबा और उनके होने वाले पति का फोटो भी है. बता दें कि दीपिका इस शादी के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है. मेन्यू तय करने से लेकर दूल्हे के लिए शेरवानी खरीदने से लेकर वेडिंग लोकेशन मौदहा जाने तक, जहां शादी होगी, एक्ट्रेस ने हर चीज का ख्याल रखा है. वह अपनी ब्लॉगिंग से हर पल की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इधर शोएब अजूनी की शूटिंग में व्यस्त हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola