ePaper

धनाश्री वर्मा ने रैपर बादशाह के सॉन्‍ग पर किया धाकड़ डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का ये VIDEO हुआ वायरल

Updated at : 25 Sep 2020 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
धनाश्री वर्मा ने रैपर बादशाह के सॉन्‍ग पर किया धाकड़ डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का ये VIDEO हुआ वायरल

dhanashree verma dance on rapper badshah mercy song yuzvendra chahal fiancee hot video viral bud : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियोज को लेकर अक्‍सर चर्चा में बनी र‍हती हैं. मशहूर यूट्यूबर धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो अक्‍सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. अब धनाश्री वर्मा का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

विज्ञापन

Dhanashree Verma Dance Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांस वीडियोज को लेकर अक्‍सर चर्चा में बनी र‍हती हैं. मशहूर यूट्यूबर धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो अक्‍सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. अब धनाश्री वर्मा का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वह बादशाह (Rapper Badshah) के गाने मर्सी (Mercy Song) पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

इस गाने पर डांस करते हुए धनाश्री वर्मा के स्टेप्स और उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं. उनकी एनर्जी लेवल भी कमाल का है. ब्‍लैक आउटफिट में धनाश्री वर्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. बादशाह के सॉन्ग की हर बीट के साथ धनाश्री वर्मा के डांस स्टेप्‍स बखूबी मैच कर रहा है. धनाश्री वर्मा जहां अपने धांसू डांस मूव्‍स से तहलका मचा रही हैं. इस वीडियो को धनाश्री वर्मा कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

https://www.instagram.com/p/BXwtrLsAhc1/

यह वीडियो भले ही पुराना हो लेकिन उनके धांसू डांस मूव और डांस स्टेप्‍स को देख कर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. इससे पहले वह नोरा फतेही (Nora Fathehi) के गाने साकी साकी (Saki Saki Song) पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं थी. फैंस उनके डांस वीडियो को बेहद पसंद करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CFPdjyGFLxE/

धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. आये दिन वो अपनी डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इन वीडियोज को फैंस खूब लाइक एंड शेयर भी करते है. उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सिंगर और सॉन्ग राइटर टोनी कक्कड़ के फेमस गाने पर डांस स्टेप करते हुए दिखी थीं. वो पीपीई किट और फेस शील्ड पहन कर एयरपोर्ट पर ‘कुर्ता पजामा’ गाने पर ठुमका लगाती दिखी थीं.

Also Read: Diagnosis of Love Review : इस हफ्ते रिलीज हुई ‘डायग्नोसिस लव’ और ‘रूल्स ऑफ द गेम’, यहां पढ़ें रिव्‍यू

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई कर ली है. चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर अपने नये जीवन के बारे में बताया था. युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमने अपने परिवारों के साथ ‘हां’ कहा.’

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola