CoronaVirus: सैकड़ों लोगों को कोरोना बांट चुकीं कनिका कपूर के नखरे देखो! अब परेशान से हॉस्पिटल स्टाफ

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Mar 2020 9:33 AM

विज्ञापन

Coronavirus outbreak in India, Kanika Kapoor: अब खबर आ रही है कि कनिका जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां का स्टाफ उनके नखरों से परेशान हो चुका है. डॉक्टर्स का आरोप है कि कनिका किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं

विज्ञापन

मुंबई: मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इन दिनों बेहद चर्चा में है. वजह यह है कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव (Corona Virus Positive) पाई गई हैं. इसके बावजूद कनिका ने विभिन्न पार्टियों में शिरकत की थी. उनके इस कदम से कई लोगों को भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ गया है. वहीं, अब खबर आ रही है कि कनिका जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां का स्टाफ उनके नखरों से परेशान हो चुका है. डॉक्टर्स का आरोप है कि कनिका किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं.

बता दें कि अभी कनिका कपूर का ट्रीटमेंट लखनऊ में चल रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल उनके बर्ताव से परेशान है. लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर ने कनिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं.

डायरेक्टर का कहना है कि कनिका को सभी जरूरी और अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. उनका आइसोलेशन रूम एयर कंडीशन है, जिसमें टॉयलेट है, पेशेंट बेड़ और एक टीवी है. उन्हें अस्पताल के कैंटीन से ग्लूटन फ्री डायट दी जा रही है. इन सबके बावजूद उनका व्यवहार ठीक नहीं है. उनके नखरे जारी हैं. वह मरीज नहीं बल्कि स्टार्स जैसा व्यवहार कर रही हैं. जिसके चलते स्टाफ परेशान है.

इससे पहले कनिका कपूर ने भी अस्पताल पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि उनका ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा. डॉक्टर्स उनसे अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे. उन्हें ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा. उनके कमरे में धूल और मच्छर हैं. इसके अलावा कनिका ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं. मुझसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा जैसे मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं.

गौरतलब है कि कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी, पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी.

कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पर पार्टी दी. इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए थे. इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई. इसमें भी कनिका मौजूद थीं. लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कालोनी में पार्टी रखी थी. 15 मार्च को यह पार्टी होली के जश्न के लिए रखी गई थी.

कनिका 11 मार्च को लखनऊ आई थी, जिसमें 12 से 14 मार्च के बीच वो तीन से चार पार्टियों में शामिल हुई थी. पिछले 2- 3 दिनों से उन्हें बुखार था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola