ePaper

सावधानी के बावजूद इन सेलेब्स को हुआ था कोरोना, लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक का नाम शामिल

Updated at : 23 Dec 2022 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
सावधानी के बावजूद इन सेलेब्स को हुआ था कोरोना, लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक का नाम शामिल

कोरोना के मामले एक बार फिर देश में बढ़ रहे हैं. जिसको लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. कोविड-19 ने कई लोगों की जान भी ली है. हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी हिम्मत से कोरोना को मात दी.

विज्ञापन
undefined

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दो बार कोरोना हुआ है. हालांकि उस मुश्किल की घड़ी में भी बिग बी ने हार नहीं मानी और जरूरी सावधानियां रखते हुए इस वायरल को मात दी. बिग बी के पॉजिटिव होने से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे.

undefined

अक्षय कुमार

रक्षा बंधन अभिनेता अक्षय कुमार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. दूसरी लहर में वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे. हालांकि एक्टर ने सावधानी बरती और खुद को क्वारंटाइन कर लिया. जिसके बाद 14 दिन में वह ठीक हो गए.

undefined

आलिया भट्ट

1 अप्रैल 2021 को, आलिया भट्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की थी कि वह भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, “सभी को नमस्कार, मैंने कोविड -19 पॉजिटिव हो गई हूं. मैंने तुरंत खुद को अलग कर लिया है और क्वारंटाइन रहूंगी. मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं.

undefined

कार्तिक आर्यन

साल 2022 जुलाई में, भूल भुलैया 2 अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को बताया कि वो भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है. उन्होंने हाथ जोड़कर सभी को कहा कि अपना ध्यान रखें और इस वायरल हो हल्के में न लें.

undefined

शाहरुख खान

कार्तिक आर्यन के बाद, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इस खबर के बाद फैंस लगातार किंग खान के ठीक होने की दुआ कर रहे थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola