Lockdown में बुक माय शो से नाराज हुए दर्शक, जानिए क्या है वजह

uninstall Bookmyshow बुकमायशो विवादों में फंस गया है. लोग इससे इतने नाराज हो गये कि उन्होंने ट्विटर पर अनइंस्टाल बुकमायशो की मुहिम चला दी.
Coronavirus Lockdown: लेखक, कवि और गीतकार के तौर पर फेमस इंदौर के रहने वाले हुसैन हैदरी को ऑनलाइन शो में बुलाने की पहल पर ऑनलाइन टिकटें बेचने वाली भारतीय कंपनी बुक माय शो (Book my show) इस वक्त सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है. बताया जाता है कि यूजर्स हुसैन हैदरी को शो में बुलाने से नाराज हैं क्योंकि उनकी छवि हिंदू विरोधी मानी जाती है. दरअसल, कोरोना संक्रमण और खतरे के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन है. ऐसे में कई कलाकार खुद को इंटरनेट पर व्यस्त रखे हुए हैं। इसी क्रम में जब बुक माय शो ने हुसैन हैदरी के लाइव वीडियो को प्रमोट करने को लेकर ट्वीट किया है, लोग नाराज हो गए और इस ऐप को डिलीट करने के लिए हैशटैग #uninstallBookmyshow ट्रेंड करा दिया. सुबह से ही ये हैशटैग टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है.
Also Read: Koki Poochega सीरीज से कोरोना सर्वाइवर से Kartik Aaryan करेंगे बातचीत, फैलाएंगे लोगों के बीच जागरूकतादरअसल बुक माय शो ने हुसैन हैदरी नाम के एक शख्स को अपने इंस्टाग्राम पर लाइव बुलाकर उसको मंच दिया है. इसके बाद ट्विटर यूजर्स में गुस्सा साफ देखा जा सकता है. इनके कार्यक्रम के बारे में जैसे ही बुकमायशो ने ट्वीट कर लोगो को जानकारी दी, वैसे ही ट्विटर पर लोगों का गुस्सा इस एप्प के लिए उमड़ पड़ा और सोशल मीडिया पर अनइंस्टाल (Uninstall) और #UninstallBookmyshow जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.
जिसके बाद लोगों को गुस्सा बुकमाय शो पर फूट पड़ा और वो इसका विरोध करना शुरु कर दिये. इसके साथ अनइंस्टाल करने को लेकर ट्वीट भी करने लगे. आप भी देखिये लोगों के ये पोस्ट.
#UninstallBookMyShow
— Manish Tripathi (@manish_speaks_) April 11, 2020
Done my part. You all do the same. pic.twitter.com/SykyRIsUFI
#uninstallbookmyshow
— Rational banda⚪ (@Bhushanbc007) April 11, 2020
Done pic.twitter.com/cLibISwBAB
#UninstallBookmyshow
— Raghav (@raghav7286) April 12, 2020
Will never use … pic.twitter.com/ZwVi3WguRp
बता दें कि हुसैन हैदरी जो कि एक स्टोरी टेलर और कवि है. लेकिन इनकी पहचान भारत में हिंदू विरोधी स्टेटमेंट देने के लिए जानी जाती है और इसी कारण हुसैन हैदरी विवादों में बने रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










