Koki Poochega सीरीज से कोरोना सर्वाइवर से Kartik Aaryan करेंगे बातचीत, फैलाएंगे लोगों के बीच जागरूकता

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 8:57 AM

विज्ञापन

Kartik Aaryan अपनी नई वीडियो सीरीज लेकर आये है, जिसका नाव है कोकी पूछेगा. इस सीरीज में वो कोरोना वायरस से जंग लड़े चुके लोगों और पुलिस, डॉक्टर सोशल वर्कर्स से बात करेंगे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार जागरुक करते आ रहे है. कार्तिक सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिये फैंस और लोगों को अपने घरों पर ही रहने की अपील कर रहे है. अब कार्तिक अपनी नई वीडियो सीरीज लेकर आये है, जिसका नाव है ‘कोकी पूछेगा’. इस सीरीज में वो कोरोना वायरस से जंग लड़े चुके लोगों और पुलिस, डॉक्टर सोशल वर्कर्स से बात करेंगे.

Also Read: कोरोना पॉजिटिव फ्रेंड जोआ के साथ Varun Dhawan ने किया LIVE चैट, बताया क्या-क्या होता है संक्रमण में आने पर…

कार्तिक आर्यन ने अपनी इस वीडियो सीरीज की शुरुआत करते हुए एक छोटा सा टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही पूरा वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किया है. वीडियो में कार्तिक कहते हैं कि उन्होंने अभी तक किसी का इंटरव्यू नहीं लिया है, सिर्फ इंटरव्यू दिए हैं. ऐसे में वे बहुत सी गलतियां करेंगे. लेकिन कोरोना वायरस के बारे में बात कर जागरूकता फैलाएंगे.

उन्होंने पहले एपिसोड में गुजरात की सुमिति सिंह का इंटरव्यू किया. सुमिति अपनी बहन के साथ बेकरी की शॉप चलाती हैं. कार्तिक ने बताया कि सुमिति टूथब्रश तक ऑर्गैनिक इस्तेमाल करती थीं, वह पूरी तरह हाइजीन मेंटेंन रखती हैं और विटमिन सी की गोलियां भी खाती हैं. इसके बावजूद उन्हें कोरोना हो गया. उन्होंने बताया कि बस सुमिती ट्रैवल लवर हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. वह फिनलैंड गई थीं, वहीं से कोरोना पॉजिटिव होकर आयी.

सुमिति ने बताया कि पहले लक्षण के बाद ही वह अपने परिवार से तुरंत दूर हो गई थीं. उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया. वह घरवालों से वीडियोचैट से बात कर रहती थीं. वह खुद ड्राइव करके हॉस्पिटल गईं. उन्होंने पूरा प्रिकॉशन रखा.

इससे पहले भी कार्तिक ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों की मदद के लिए पीएम केयर फंड में 1 करोड़ का योगदान भी दिया है. वहीं, बॉलीवुड के मोनोलॉग किंग माने जाने वाले कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले एक मोनोलॉग बनाकर जनता को घर में रहने के लिए कहा था. कार्तिक का ये वीडियो बहुत वायरल हुआ था और इसकी चर्चा हर तरफ थी. इस वीडियो की तारीफ पीएम मोदी ने भी की थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola