Corona Positive जोआ मोरानी ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, बताया इस तरह डॉक्टर्स रख रहे ख्याल
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 8:21 AM
zoa morani ने इस वायरस को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वायरस को लेकर कुछ जानकारी दी है.
मशहूर निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) को भी कोरोना वायरस हो गया है. पहले उनकी दोनों बेटियां जोआ मोरानी (Zoa Morani) और शाजा मोरानी (Shaza Morani) कोरोना की चपेट में आ गई थी. अब जोआ ने इस वायरस को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वायरस को लेकर कुछ जानकारी दी है.
दरअसल, जोआ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, मेरे पिता, मेरी बहन और मैं कोरोना पॉजिटिव हैं. पापा और मेरी बहन को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. हालांकि मुझे थोड़े लक्षण थे. मैं जल्द ही आपको अपना एक्सपीरियंस बताऊंगी ताकि लोगों को इस वायरस के बारे में अच्छे से पता चले. मुझे जब कोरोना हुआ था तब मुझे लगा कि मुझे फ्लू है. मेरी चेस्ट में भी कुछ अजीब लग रहा था. हालांकि रेस्ट करने पर मुझे बेहतर लग रहा था और प्राणायम और गर्म पानी से मुझे काफी फायदा पहुंच रहा है. मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही घर वापस जा सकूं.
जोआ ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘यहां के डॉक्टर्स, नर्सेस और हॉस्पिटल के बाकी स्टाफ हमारा अच्छे से देखभाल कर रहे हैं. इनकी तारीफ जितनी करो कम है. मैं देख रही हूं कि वे अपने प्रोटेक्टिव सूट्स में बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार काम कर रहे हैं. हमारा इलाज कर रहे हैं. वे सच्चे हीरो हैं.’
अपने डॉक्टर के बारे में बताते हुए जोआ ने कहा, ‘मेरे डॉक्टर बहुत स्वीट हैं. वे जोक्स सुनाते रहते हैं और कोशिश करते हैं कि मुझे अच्छा फील हो. उन्होंने ही मुझे बताया था कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. मैं डॉ सौरभ की बेहद शुक्रगुजार हूं. मैं अपने आप को उनके साथ बेहद सुरक्षित महसूस कर रही हूं.’
गौरतलब है कि 15 मार्च को राजस्थान से लौटी जोआ में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि शजा को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं अब दोनों बेटियों के बाद करीम खुद भी इस वायरस से ग्रसित पाये गये हैं.
Also Read: Masakali 2.0: आग लगा रही है तारा और सिद्धार्थ की जोड़ी, बार-बार देखा जा रहा VIDEOउनके कोरोना पॉजिटिव के पाए जाने से इस परिवार से मेल जोल रखने वालों में तनाव है. बताया जा रहा है कि करीम मोरानी को इलाज के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मालूम हो कि करीम मोरानी बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के करीबी दोस्त हैं.
दो दिनों बाद शजा की फिर से जांच की जायेगी. फिलहाल परिवार के सभी लोगों और घरेलू सहायकों को अलग रखा गया है. बता दें कि निर्माता करीम मोरानी ने अभिनेता शाहरुख की रा.वन, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू इयर जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










