CoronaVirus: कनिका कपूर जिस होटल में ठहरी थी, उसी में रुकी थी South Africa क्रिकेट टीम
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Mar 2020 7:53 AM
अब खबर आ रही है कि कनिका कपूर लखनऊ के उसी होटल में रही थीं, जहां दूसरे वनडे मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम भी ठहरी हुई थी.
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (Corona Virus Positive) पाई गयी हैं. जिसके बाद से उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में जारी है. अब खबर आ रही है कि वह लखनऊ के उसी होटल में रही थीं, जहां दूसरे वनडे मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम भी ठहरी हुई थी.
एक रिपोर्ट के अनुसार, कनिका ने होटल की लॉबी में बफे डिनर भी किया था, जहां वह ढेर सारे मेहमानों से भी मिली थीं. वह इस होटल में तब रुकी हुई थीं, जब साउथ अफ्रीकी टीम भी यहां ठहरी थी. अफ्रीकी टीम को लखनऊ में भारत के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलना था, जिसे बाद (पूरी सीरीज) में कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया था.
इसके बाद अफ्रीकी टीम कोलकाता से स्वदेश लौट गई, जहां उसके क्रिकेट खिलाड़ियों को सेल्फ क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शोएब मांजरा के हवाले से कहा गया था कि खिलाड़ियों को खुद को अलग करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही उन सबकी मेडिकल जांच कराई जाएगी.
इससे पहले कनिका कपूर के बर्ताब को लेकर डॉक्टर्स ने कहा था कि वह किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल उनके बर्ताव से परेशान है. लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर ने कनिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं.
गौरतलब है कि कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी. पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी.
कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पर पार्टी दी. इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए थे. इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई. इसमें भी कनिका मौजूद थीं. लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कालोनी में पार्टी रखी थी. 15 मार्च को यह पार्टी होली के जश्न के लिए रखी गई थी.
कनिका 11 मार्च को लखनऊ आई थी, जिसमें 12 से 14 मार्च के बीच वो तीन से चार पार्टियों में शामिल हुई थी. पिछले 2- 3 दिनों से उन्हें बुखार था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










