ePaper

Breast Cancer से जूझ रही छवि मित्तल ने सर्जरी से पहले किया डांस, फैंस बोले- बस इसी हिम्मत की जरुरत...

Updated at : 25 Apr 2022 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Breast Cancer से जूझ रही छवि मित्तल ने सर्जरी से पहले किया डांस, फैंस बोले- बस इसी हिम्मत की जरुरत...

ब्रेस्ट कैंसल से जूझ रही छवि मित्तल का एक वीडियो इन-दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छवि को अस्पताल के अंदर डांस करते देखा जा रहा है.

विज्ञापन

टीवी सीरियल में नजर आ चुकी अभिनेत्री छवि मित्तल (Chhavi Mittal) इन-दिनों ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से लड़ रही है. उन्होंने अपनी ये जर्नी फैंस के साथ शेयर की, उन्होंने बताया कि कैसे वह इस बीमारी को पॉजिटिव तरीके से हैंडल कर रही है. अब छवि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को डांस करते देखा जा सकता है.

छवि मित्तल का डांस

छवि मित्तल का ये वीडियो उनकी सर्जरी का है, जिसमें वह अस्पताल के कमरे में डांस कर रही है. उनके पति मोहित ने उन्हें काफी सपोर्ट करते दिख रहे हैं. साथ उनके साथ मस्ती भी कर रहे हैं. छवि ने वीडियो को कैप्शन दिया, “डॉक्टर ने कहा, छवि… आपको चिल करने की जरूरत है! इसलिए मैं चिल कर रहा हूं.” वीडियो में छवि अपने किलर डांस मूव्स दर्शकों को दिखा रही है. वहीं उनके पति भी डांस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CcweeewJ4sU/
छवि मित्तल ने सर्जरी से पहले की थी पार्टी

आपको बता दें कि छवि ने अपने पति और दोस्तों के साथ शनिवार को पार्टी भी की थी. उन्होंने इसे सर्जरी के लिए अपनी तैयारी का हिस्सा बताया. उसने उस निशान का भी उल्लेख किया, जो उसके बाद में हो सकता है, जो उनके कुछ कपड़ों में देखा जाएगा. जिसे वे बाद में पहनेंगी.

https://www.instagram.com/p/CcvgLg9l494/
छवि मित्तल का छलका दर्द

हाल ही में छवि मित्तल ने अपनी कैंसर जर्नी के बारे में फैंस के साथ बातचीत की थी. अभिनेत्री ने अपने व्लॉग में बीमारी का पता चलने के बाद उन चरणों का वर्णन किया है जिनसे वह गुजरी हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस बीमारी के बारे में महसूस कर रही हूं, जो प्रतिक्रिया है मेरा, बहुत ही चरणों में आया है. चरण 1 बहुत डर था, जो मैं डर गई थी की मैं क्यों हूं. चरण 2 बहुत शांत था, मैं ठीक है प्रॉब्लम है तो सॉल्यूशन भी होगा…”

https://www.instagram.com/p/CcutSBIlI50/
डर से जूझ रही छवि मित्तल

उन्होंने कहा, “चरण 3 बहुत गुस्सा था. मैं बहुत से लोगों से मिली, जिन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं और मुझे लगा कि आप मुझसे कैसे पूछ सकते हैं? चरण 4 जहां मैं वर्तमान में हूं, मुझे लगता है कि यह असली है फेज… जब सारे के सारे इमोशन्स सेटल हो चुके हैं और अब मैंने इसके साथ अपनी शांति बना ली है. मुझे नहीं पता कि फेज 5 है या नहीं और मैं इसमें क्या महसूस करने जा रही हूं.”

Also Read: ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं Chhavi Mittal, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोली- हौसला टूटने नहीं दूंगी
इन सीरियल्स में आईं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो छवि मित्तल कृष्णादासी, तीन बहुरियां और घर की लक्ष्मी बेटीयां जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. छवि मित्तल एक फेमस यूट्यूबर है. उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. उन्होंने अभिनेता मोहित हुसैन संग शादी की है. उनके दो बच्चें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola