Chandrayaan 3 Live Stream: हॉटस्टार-डिस्कवरी पर देखें चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Aug 2023 5:46 PM

विज्ञापन

बस कुछ ही देर में चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सक्सेसफुल लैडिंग करेगा. अगर आप भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना देर किये अभी नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम देख सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

चंद्रयान-3 आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. ऐतिहासिक लैंडिंग से पहले, नेशनल ज्योग्राफिक ने अब घोषणा की है कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार शाम 4 बजे से नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव-स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी.

undefined

स्ट्रीमिंग साइट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया, “यह इतिहास का हिस्सा बनने के लिए आपका निमंत्रण है. भारत के ऐतिहासिक टचडाउन, चंद्रयान 3 को #countdowntohistory पर 23 अगस्त को शाम 4 बजे नेशनल ज्योग्राफिक और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देखें.

undefined

ऐसे में आप भी अगल सॉफ्ट लैडिंग देखने के लिए बेताब हैं. तो लाइव शुरू हो चुका है. आप अपने मोबाइल से तुरंत देखें. लाइव की मेजबानी गौरव कपूर और प्रमुख अंतरिक्ष विशेषज्ञ करेंगे.

undefined

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा, जिसकी वजह पानी मिलने की संभावना जताई जा रही है. चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था.

undefined

इसके बाद, 6,9,14 और 16 अगस्त को, 17 अगस्त को दोनों मॉड्यूल – रोवर और लैंडर – को अलग करने से पहले कक्षा में कमी लाने के युद्धाभ्यास किए गए थे.

undefined

ऐतिहासिक लैंडिंग से पहले प्रतिक्रिया देने के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 में कहा, “शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी.”

undefined

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट बनाने वाले आर माधवन ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 पूरी तरह सफल होगा– मेरे शब्दों पर गौर करें. इस शानदार सफलता पर @isro को अग्रिम बधाई.. मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं… @NambiNOfficial को भी बधाई.. विकास इंजन ने लॉन्च के दौरान एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया.”

undefined

हाल ही में, नेशनल ज्योग्राफिक ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की कामना करने और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रयासों की सराहना करने के लिए एक विशेष गान भी जारी किया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola