Celebrity MasterChef: खाना बनाने के लिए स्ट्रगल करता दिखा ये सिंगर, बोला- मैं गाना गाता हूं… VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jan 2025 4:11 PM
Abhijeet Sawant struggles making food in Celebrity MasterChef
Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है. इसमें अभिजीत सावंत खाना बनाने के लिए स्ट्रगल करते दिखाई दे रहे हैं.
Celebrity MasterChef: 2025 की मोस्ट अवेटेड टेलीविजन शो में से एक सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 27 जनवरी से टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो में पहली बार अर्चना गौतम, तेजस्वी प्रकाश और गौरव खन्ना जैसी लोकप्रिय हस्तियां भाग लेंगी, जो अपनी कुकिंग स्कील से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. मेकर्स ने ने अब एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत को देखा जा सकता है. वह खाना बनाने में संघर्ष कर रहे हैं. प्रोमो की शुरुआत जजों की ओर से समय निर्धारित करने और प्रतिभागियों को चुनौती देने से होती है. फराह खान अभिजीत सावंत के पास जाती हैं और उनसे उनकी ओर से बनाई जा रही डिश के बारे में पूछती हैं. सिंगर का कहना है कि वह अंडा लबाबदार बना रहे हैं. फिर जज उनसे खाना बनाते वक्त गाना गाने को कहते हैं. इंडियन आइडल 1 विजेता ने अपना पॉपुलर ट्रैक, मोहब्बतें लुटाऊंगा गाया. फराह खान ने उनसे कहा, “जितना अच्छा तू गाता है, उतना अच्छा तुझे खाना बनाना पड़ेगा.” फिर जज विकास खन्ना, अभिजीत सावंत की डिश चेक करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उन्हें बेहतर प्लेट बनाने की कोशिश क्यों करनी चाहिए. प्लेटिंग के बारे में सलाह देते हुए, खन्ना कहते हैं, “आप जब रेस्टोरेंट में खाते हैं, आपको लगता है कि ये अंडा ठीक है.” बाद में, गायक कहते हैं कि खाने की बारिकियों को समझना मुश्किल है और वह एक सिंगर है, ना की कुक. वह कहते हैं, ”मैं एक गायक, एक संगीतकार हूं. मैं धुनों के बारे में चीजें समझ सकता हूं, लेकिन जब आप प्लेटिंग या प्रेजेंटेशन के बारे में बात करते हैं, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल हो जाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










