Zakir Hussain Death: जाकिर हुसैन के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, रणवीर सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Dec 2024 7:48 AM
Zakir Hussain Death
Zakir Hussain Death: तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया. उनके निधन पर बॉलीवुड शोक व्यक्त कर रहा है. फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने दुख जताते हुए लिखा कि अलविदा उस्ताद जाकिर हुसैन.
Zakir Hussain Death: प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे. जाकिर हुसैन का निधन रविवार को सैन फ्रांसिस्को में हुआ. उन्होंने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से हुआ. उनके निधन की पुष्टि परिवार ने कर दी है. उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड गम में डूब गया. मनोज बाजपेयी, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, हंसल मेहता जोया अख्तर सहित कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
रणवीर सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
मनोज बाजपेयी ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि, यह बहुत विनाशकारी है. इतना बड़ा नुकसान. रेस्ट इन पीस मास्टरो. जबकि फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने जाकिर हुसैन की फोटो शेयर कर लिखा कि उनके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा. वह एक महान संगीतकार और एक अद्वितीय व्यक्ति थे. उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी. रणवीर सिंह ने जाकिर हुसैन की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कुछ नहीं लिखा. उन्होंने रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया.
हंसल मेहता बोले- अलविदा उस्ताद जाकिर हुसैन
फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा, “वह मास्टरो जिसने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत समारोहों में कई रातों को यादगार बना दिया. वह व्यक्ति जो अपनी कला के जरिए दर्शकों को आकर्षित करना जानता था. अलविदा उस्ताद जाकिर हुसैन.” जबकि एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, “जाकिर हुसैन साहब की अपूरणीय क्षति भारत और वैश्विक संगीत समुदाय के लिए एक विनाशकारी झटका है. सर आपका संगीत एक गिफ्ट था, एक खजाना जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित और उत्थान करना जारी रखेगा. आपकी विरासत जीवित रहेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










