Ustad Zakir Hussain: शशि कपूर के साथ फिल्म करने से लेकर 3 ग्रैमी अवार्ड जीतने तक, जानें उस्ताद जाकिर हुसैन के बारे में ये खास बातें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Dec 2024 12:28 PM
Ustad Zakir Hussain Death Passes away
Ustad Zakir Hussain: विश्व विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन का आज निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली.
Ustad Zakir Hussain: दुनिया भर के मशहूर तबला वादकों में से एक उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे. 73 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. आज रविवार की शाम वह हृदय संबंधित समस्याओं के बाद आईसीयू में एडमिट हुए थे. इसकी जानकारी उनकी खास मित्र और मशहूर बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने दी थी. ऐसे में आइए आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.
12 फिल्मों में काम कर चुके हैं जाकिर हुसैन
विश्व विख्यात जाकिर हुसैन तबला वादक के साथ एक एक्टर भी थे. उन्होंने अपने करियर के दौरान 12 फिल्मों में काम किया था, जिसमें से एक दिग्गज एक्टर शशि कपूर के साथ साल 1993 में रिलीज हुई ब्रिटिश फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ भी थी. यह फिल्म उस्ताद जाकिर की एक्टिंग डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म के अलावा वह साल 1998 की फिल्म ‘साज’ में भी काम कर चुके हैं. इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था.
इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित
जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 के दिन मुंबई में हुआ था. संगीतकार और अभिनेता ने अपने करियर के दौरान तीन ग्रैमी अवार्ड जीत चुके हैं. सिर्फ यही नहीं उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था. जाकिर के पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी एक मशहूर तबला वादक थे.
11 साल की उम्र में किया पहले कॉन्सर्ट
जाकिर हुसैन ने अपना पहला कॉन्सर्ट 11 साल की उम्र में अमेरिका में किया था. उन्हें साल 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था. बता दें कि इसमें शामिल होने वाले वह पहले भारतीय संगीतकार थे.
Also Read: Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अमेरिका के इस अस्पताल में चल रहा है इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










