कौन है विक्रम आहूजा, जिसके प्यार में पड़ी सोहेल खान की Ex वाइफ सीमा सजदेह, सलमान खान की भाभी इसे कर रही डेट

Updated:
विज्ञापन

Sohail Khan wife

एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो गई है. अब सीमा किसे डेट कर रही, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Seema Sajdeh Dating: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ को लेकर चर्चा में है. ये शो नेटफ्लिक्स पर आता है. शो में सीमा ने अपने लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है, जिसे शायद ही दर्शक जानते होंगे. वहीं, सीमा ने अपने नये बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विक्रम आहूजा से अपनी सहेलियों से मिलवाया भी. चलिए आपको बताते हैं सोहेल की एक्स वाइफ जिसे डेट कर रही है, वह कौन है.

विज्ञापन

कौन है बिजनेसमैन विक्रम आहूजा

बिजनेसमैन विक्रम आहूजा करोड़पति देवेंद्र आहूजा के बेटे है. विक्रम ने 20वीं सेंचुरी फाइनेंस के एमडी के रूप में काम किया है. इसके अलावा वह सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर भी रह चुके हैं. खास बात ये है कि विक्रम और सीमा की सगाई साल 1990 में हो गई थी, हालांकि उनका चला नहीं और टूट गया. जिसके बाद सीमा ने सोहेल खान से शादी कर ली. वहीं, अब लग रहा दोनों का पुराना प्यार एक-दूसरे के लिए जाग गया है और दोनों साथ आ गए है. ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में विक्रम की झलक देखने को मिली, जब सीमा ने उसे भावना पांडे, नीलम और महीप कपूर से मिलवाया. हालांकि उनका फेस रिवील नहीं किया गया.

विक्रम आहूजा का देओल परिवार के साथ कनेक्शन

विक्रम आहूजा की कनेक्शन देओल परिवार से भी है. दरअसल, बॉबी देओल की पत्नी तान्या, विक्रम की बहन है. विक्रम का देओल फैमिली के साथ अच्छा रिश्ता है और वह अक्सर उनके समारोह में दिखते हैं. वहीं, सीमा और सोहेल खान ने साल 1998 में भागकर शादी की थी और उनके दो बेटे है-जिसका नाम निर्वाण खान और योहान खान है. 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था.

Also Read- Kanguva Release Update: सूर्या की आवाज के लिए AI का होगा इस्तेमाल, रिलीज से पहले जान लें फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola