राजेश खन्ना को क्यों तलाक नहीं देना चाहती थीं Dimple Kapadia?एक्टर का वीडियो आया सामने, कहा था-बात तो दिलों…

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में सात फेरे लिए थे. डिंपल और राजेश 1982 में अलग हो गए और 2012 में उनका तलाक हो गया था. अब एक्टर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में वो आज भी जिंदा है. एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों को याद है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी की थी. उनका एक थोब्रैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डिंपल संग अपे रिश्ते को लेकर बात करते दिखे.
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में सात फेरे लिए थे. डिंपल और राजेश 1982 में अलग हो गए और 2012 में उनका तलाक हो गया था. साल 1990 में राजेश खन्ना ने आईटीएमबी को एक इंटरव्यू दिया था. इसमें होस्ट उनसे पूछती है, क्या वह और डिंपल कपाड़िया जी दोबारा मिल जाएंगे. इसपर एक्टर ने जवाब दिया था, दोबारा मतलब. पहले कहां अलग थे.
आगे राजेश खन्ना कहते दिख रहे हैं, ये है कि अलग-अलग रहते है क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना उसने, वो देती ही नहीं है. ये तो वो जाने किस लिए नहीं देती है, पता नहीं किस लिए. जब वो आएगी यहां तब आप पूछिएगा. वो आपको सही जवाब देगी. मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि नहीं दिए है तलाक, तो नहीं दिया. उनकी मर्जी है. और अब क्या है, बात तो दिलों की है. बता दें कि ये वीडियो बॉलीवुड डायेरक्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.
Also Read: Bindu ने किया खुलासा- ये पॉपुलर एक्ट्रेस अपने को-स्टार्स के साथ सबसे ज्यादा करती थीं फ्लर्ट
बता दें कि राजेश खन्ना ने जब डिंपल कपाड़िया से शादी करने का फैसला किया तो एक्ट्रेस की उम्र में 16 साल थी. डिंपल उस समय अपनी पहली फिल्म बॉबी की शूटिंग कर रही थीं और राज कपूर की फिल्म को खत्म करने के बाद, उन्होंने शादी के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी. हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद वापसी की, लेकिन परिस्थितियां तब तक बदल चुकी थीं क्योंकि वह और काका तब तक अलग हो चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










