War 2 vs Coolie: बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को दी बधाई, बोले- एक प्रेरणा और आदर्श
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 2:02 PM
Hrithik Roshan wishes Rajinikanth amid Coolie vs War 2
War 2 vs Coolie बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को बधाई दी. जानें उन्होंने क्या कहा और एडवांस बुकिंग से लेकर स्टारकास्ट डिटेल्स तक सबकुछ.
War 2 vs Coolie: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश कल यानी 14 अगस्त 2025 होने जा रहा है. एक तरफ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2, तो दूसरी तरफ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’, जो दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने के लिए तैयार है. अब क्लैश से ठीक पहले, ऋतिक रोशन ने एक्स (Twitter) पर रजनीकांत को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए बधाई दी. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा है.
ऋतिक रोशन का ‘कुली’ रजनीकांत के लिए नोट
Took my first steps as an actor at your side. You were one of my first teachers, @rajinikanth sir, and continue to be an inspiration and a standard. Congratulations on completing 50 years of on-screen magic!
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2025
ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को बड़े पर्दे पर 50 साल पुरे करने को लेकर बधाई देते हुए लिखा, “एक अभिनेता के रूप में मैंने आपके साथ अपने पहले कदम रखे. रजनीकांत सर, आप मेरे पहले शिक्षकों में से एक थे, और आज भी एक प्रेरणा और आदर्श बने हुए हैं. पर्दे पर जादू के 50 साल पूरे करने पर बधाई!”
बता दें कि छोटे पर ऋतिक ने 1986 में आई हिंदी फिल्म ‘भगवान दादा’ में रजनीकांत के साथ काम किया था.
कुली की एडवांस बुकिंग का धमाल
- रिलीज से पहले 9.1 लाख टिकट बिक चुके
- एडवांस बुकिंग से 19.6 करोड़ – 26.2 करोड़ (ब्लॉक सीट सहित)
रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में श्रुति हासन, सत्यराज, नागार्जुन अक्किनेनी, आमिर खान (कैमियो) जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं.
वॉर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
- वॉर 2 के 67,000 टिकट्स बिके (हिंदी, तमिल, तेलुगु)
- एडवांस कमाई 2.4 करोड़ (ब्लॉक सीट सहित 6.12 करोड़)
फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी हैं. वहीं, डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं.
यह भी पढ़े: Coolie में महज मिनटों के कैमियो के लिए आमिर खान ने वसूले 20 करोड़? यहां जानें सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










