War 2 vs Coolie Box Office Collection Day 1: कुली या वॉर 2, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस की गद्दी किसके नाम? पहले दिन होगी इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Aug 2025 9:57 AM

विज्ञापन

War 2 vs Coolie Box Office Collection Day 1

War 2 vs Coolie Box Office Collection Day 1: वॉर 2 और कुली को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 आज रिलीज हो चुकी है. ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस की गद्दी किसके नाम होगी, इसकी जानकारी गई है. साथ ही मेकर्स उम्मीद जता रहे कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

War 2 vs Coolie Box Office Collection Day 1: 14 अगस्त यानी आज दो बड़ी फिल्में वॉर 2 और कुली रिलीज हो रही है. रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सत्यराज और सौबिन शाहिर की फिल्म कुली और ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की वॉर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. दोनों को लेकर एक्स पर रिव्यूज आ रहे हैं और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म बाजी मार ले जाएगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

वॉर 2 या कुली कौन होगा बॉक्स ऑफिस का किंग

ऐसा लग रहा है कि रजनीकांत की फिल्म कुली ने पहले दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से बढ़त बना ली है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुली ने ओपनिंग डे पर अब तक 10.06 करोड़ रुपये कर ली है. ये शुरुआती आंकड़े है और ये शाम तक बढ़ जाएंगे. ट्रेंड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी. वहीं, sacnilk के मुताबिक, वॉर ने ने पहले दिन अब तक 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े भी शाम तक अपडेट हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर 2 ओपनिंग डे पर 30-35 करोड़ से अपना खाता खोल सकती है.

ऋतिक रोशन ने फैंस से की अपील

ऋतिक रोशन ने अपने एक्स पर लिखा, जब वॉर 2 शुरू होता है, तब आपका मिशन इसके सीक्रेटस को सेफ रखना होता है. स्पॉइलर को ना कहें. वॉर 2 14 अगस्त को पूरी दुनियाभर में रिलीज हो गई है. ये हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज हो रही है. बता दें कि मूवी में कियारा आडवाणी भी मुख्य रोल प्ले कर रही. उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी भा रहा है.

यह भी पढ़ें- War 2 Review: क्लाइमैक्स में चमके ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, सलमान खान की टाइगर 3 से बेहतर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola