Viral Video: सनम तेरी कसम देखने के बाद फूट-फूटकर रोने लगा ये शख्स, जमीन पर पटकने लगा हाथ-पैर
fan cries after watching Sanam Teri Kasam
Sanam Teri Kasam Re-Release: फिल्म सनम तेरी कसम को एक बार फिर से मेकर्स ने रि-रिलीज किया है. फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक लड़का बहुत रोता दिख रहा है.
Sanam Teri Kasam Re-Release: फिल्म सनम तेरी कसम को 7 फरवरी 2025 को मेकर्स ने फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया. ये एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म जब साल 2016 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, तब ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी. हालांकि फिर से रिलीज होने पर मूवी को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक थिएटर का वीडियो वायरल हो रहा. वीडियो में एक फैन काफी इमोशनल दिखता है. वह जमीन पर बैठकर रोने लगता है और अपना हाथ पटकने लगता है. जैसे ही फिल्म का पोस्ट-क्रेडिट सीन आता है वह फ्लोर पर बैठकर रोने लगता है. कुछ लोग उसके आस-पास नजर आ रहे हैं. एक शख्स उस रोते हुए लड़के को संभालने की कोशिश करता है. इस वीडियो को हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा था, उम्मीद है कि वह ठीक होंगे. गौरतलब है कि कि फिल्म ने बीते कुछ सालों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. फिल्म ने चार दिन में 18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










