Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12
Sanam Teri Kasam Collection Day 4: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम रि-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म को वैलेंटाइन डे वीक का फायदा मिल रहा है. चौथे दिन कितनी कमाई हुई, यहां देखिए.
Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: साल 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम फिर से वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई. फिल्म जब पहले रिलीज हुई थी तब पिट गई थी, लेकिन हाल के कुछ सालों में ये युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई. एक बार फिर से सिनेमाघरों में आने के बाद मूवी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. हर्षवर्धन राणे और मावरा ह���केन स्टारर फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने जुनैद खान की फिल्म लवयापा और हिमेश रेशमिया की मूवी बैडएस रविकुमार को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
सोमवार को सनम तेरी कसम ने चलाया जादू
राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया है. चार दिन में मूवी ने 18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म अपनी रि-रिलीज के दौरान हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टॉप प्रदर्शन करने वाली फिल्म रही. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन मूवी ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
- सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 3 करोड़ रुपये
सनम तेरी कसम की नेट कमाई- 18 करोड़ रुपये
पॉडकास्ट का हिस्सा क्यों नहीं बनते हर्षवर्धन राणे?
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, हर्षवर्धन राणे ने पॉडकास्ट कल्चर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह वह इसका हिस्सा आखिर क्यों नहीं बनते. हर्षवर्धन ने कहा कि जब एक एक्टर पॉडकास्ट पर ज्यादा बात करते हैं, तो उन्हें लगता है कि वाह हमने क्या बात बोल दी. एक्टर ने कहा कि सेलेब्स को थेरेपी टाइप भावनाएं होती है जब उनकी बातों पर कोई ताली बजाता है.
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










