Tamannaah Bhatia: तमन्ना से ब्रेकअप के चंद दिनों में विजय वर्मा को मिला 'पार्टनर्स इन राइम', पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Mar 2025 12:54 PM
Tamannaah Bhatia and Vijay Varma
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इन दिनों ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि, दोनों की ओर से इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. इसी बीच विजय को पार्टनर मिल गया है. आइए बताते हैं वह कौन है.
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं. दिसंबर में दोनों को लेकर चर्चा थी कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अब इंडस्ट्री में दोनों के अलग होने की खबरें तेज हैं. इसी बीच विजय ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इस वक्त जमकर लाइमलाइट में हैं. इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कपल के ब्रेकअप को चंद और विजय को नया ‘पार्टनर’ मिल गया है. आइए बताते हैं वह कौन है.
क्या विजय वर्मा को मिला नया पार्टनर?

विजय वर्मा और तमन्ना ने अभी अपने ब्रेकअप पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. हालांकि, विजय ने एक पोस्ट जरूर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है. इन दिनों वह जयपुर में आईफा डिजिटल अवार्ड्स की मेजबानी की तैयारियों में जुटे हैं. इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिखाई है. इसमें विजय ने अपनी रिहर्सल की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक स्टोरी में वह अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के साथ नजर आए. इसपर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘पार्टनर्स इन राइम’.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
क्यों अलग हुए तमन्ना और विजय?
सियासत डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना और विजय के बीच शादी की चर्चा पर तनाव शुरू हुए. एक तरफ जहां एक्ट्रेस विजय के साथ जल्द ही शादी करना चाहती थीं तो वहीं विजय अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे. इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि, पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा अनुसार, एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया, ‘तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कुछ हफ्ते पहले एक जोड़े के रूप में अलग हो गए, लेकिन अच्छे दोस्त बने रहने की योजना है. दोनों अपने काम के शेड्यूल में व्यस्त रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










