VIDEO: शाहरुख-सलमान के घर इनकम टैक्स रेड पड़ी तो क्या करेंगे अजय देवगन? बोले- मैं कुछ भी मैनेज…

VIDEO: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ के ट्रेलर लॉन्च से एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्टर से सवाल किया जाता है कि अगर कभी सलमान और शाहरुख के घर रेड पड़ती है तो वह कैसे मैनेज करेंगे? इसपर एक्टर ने काफी मजेदार जवाब दिया है.
VIDEO: अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म ‘रेड 2’ इसी साल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसी बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से अजय देवगन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जब रिपोर्टर एक्टर से सवाल करता है कि शाहरुख खान, सलमान खान या अपने किसी करीबी दोस्त के घर पर रेड पड़ने पर अजय देवगन कैसे मैनेज करेंगे?
इसपर अजय देवगन कहते हैं, ‘मैं ऑफिसर फिल्म में हूं, मैं उनके घर पर नहीं जा रहा हूं रेड डालने. तो मुझे क्या मैनेज करना है मुझे समझ में आया नहीं. जब किसी के घर पर रेड पड़ी होगी तो मैं अपने घर पर बैठा होऊंगा और जब मेरे घर पर रेड पड़ी होगी तो सब अपने घर पर बैठे होंगे.’
अब उनका यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स से जमकर प्रतिक्रिया बटोर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए