Vicky Kaushal Net Worth: जानिये कितनी संपत्ति के मालिक हैं विक्की कौशल, छावा से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2025 1:02 PM
Vicky Kaushal Upcoming Films
Vicky Kaushal Net Worth: विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हो गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना ने स्क्रीन शेयर किया है. आज आपको विक्की की नेट वर्थ बताते हैं.
Vicky Kaushal Net Worth: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी फिल्म छावा को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज हो चुकी है और ओपनिंग डे पर इसने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्की ने अबतक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिसमें सैम बहादुर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक,बैड न्यूज, डंकी जैसी मूवीज शामिल है. एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है. आज आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
विक्की कौशल की नेट वर्थ
हर जिंदगी की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की नेट वर्थ करीब 140 करोड़ रुपये है. उनकी इनकम का सोर्स फिल्में और विज्ञापन हैं. इंस्टाग्राम पर एक्टर को 19.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. विक्की एंडोर्समेंट और विज्ञापन के लिए 2-3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. विक्की फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 की लिस्ट में शामिल थे. उनके पास कई लग्जरी कार है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज जीएलई, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी,बीएमडब्ल्यू 5जीटी और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 शामिल हैं. एक्टर किसी भी फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. हालांकि छावा के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए की फीस ली है.
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म में लव एंड वॉर शामिल है. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे. फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. वहीं, पिछली बार एक्टर बैड न्यूज में नजर आए थे. फिल्म ने भारत में 64.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, नेहा धूपिया और एमी विर्क ने काम किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई. अब मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










