Varanasi Teaser X Review: महेश बाबू की धांसू लुक पर फिदा हुए जाट के डायरेक्टर, कहा- इतिहास फिर से दोहराने वाला है
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Nov 2025 9:30 AM
फिल्म वाराणसी में महेश बाबू का लुक, फोटो- इंस्टाग्राम
Varanasi Teaser X Review: एसएस राजामौली की नयी फिल्म वाराणसी का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. महेश बाबू का लुक भी सामने आ गया है और इसकी तारीफ करण जौहर और प्रशांत नील ने की.
Varanasi Teaser X Review: एसएस राजामौली की नयी फिल्म SSMB29 को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. अब फिल्म को नया नाम मिल गया है और वह है ‘वाराणसी’. फिल्म का टाइटल मेकर्स ने रिवील कर दिया और इसके साथ ही महेश बाबू का भी लुक सामने आ गया है. टीजर सामने आते ही यूजर्स इसपर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर और प्रशांत नील ने भी टीजर की जमकर तारीफ की.
महेश बाबू के लुक के दीवाने हुए करण जौहर
दरअसल, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें महेश बाबू का लुक मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर किया. उनका ये लुक और अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए. करण जौहर ने महेश बाबू का लुक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, वन एंड ओनली एसएस राजामौली. फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने लिखा, “धन्यवाद एसएस राजामौली सर! महेश बाबू बिल्कुल आकर्षक लग रहे हैं. बेहद उत्साहित हूं.” जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा,
वाराणसी की झलक तो बिल्कुल सिनेमाई चमक है! राजामौली सर की जादुई दुनिया बनाने की कला और महेश बाबू का जबरदस्त, अनदेखा अवतार पूरे देश को हिलाकर रख देगा!पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं – इतिहास फिर से दोहराने वाला है!
The #Varanasi glimpse is pure cinematic brilliance! 💥
— Gopichandh Malineni (@megopichand) November 15, 2025
▶️ https://t.co/tt1fxZaApl@ssrajamouli sir’s magical world-building and @urstrulyMahesh’s intense, unseen avatar are going to shake the nation! 🔱🔥
Heartiest best wishes to the whole team-history is about to repeat again!… pic.twitter.com/nWYL25DOTu
वाराणसी टीजर पर आए यूजर्स के रिएक्शन
एक्स पर वाराणसी को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऐसे दुर्लभ क्षण होते हैं जब आपको लगता है कि इतिहास वास्तविक समय में लिखा जा रहा है.आज ऐसा ही एक क्षण था. ग्लोबट्रॉटरकी झलक लॉन्च. वाराणसी कितनी अकल्पनीय दुनिया है – इस अद्भुत दृश्य ने मन मोह लिया. हर दुनिया की प्रस्तुति शानदार है, खासकर त्रेतायुग लंका नगरम 7200 ईसा पूर्व, जो बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं दिखाया गया होगा. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है.
There are rare moments when you can feel history being written in real time.
— Anil Ravipudi (@AnilRavipudi) November 15, 2025
Today was one of those moments. The #Globetrotter glimpse launch 🔥🔥🔥🔥
What an unimaginable world #Varanasi is – Mind blown by the spectacular vision 👌👌👌
The presentation of every world is… pic.twitter.com/1icvQBjuEb
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










