ePaper

Vanvaas Box Office Day 4: गदर 2 एक्टर की फिल्म वनवास हिट फ्लॉप हुई या हिट, 4 दिन में ही बजा बैंड

Updated at : 24 Dec 2024 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Vanvaas Box Office Day 4

Vanvaas Box Office Day 4

Vanvaas Box Office Day 4: नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म ने सोमवार को बेहद कम की कमाई की. चलिए आपको बताते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन.

विज्ञापन

Vanvaas Box Office Day 4: अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म वनवास ने 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म की कहानी काफी भावुक करने वाली है और ये एक पारिवारिक फिल्म है. हालांकि रिलीज से पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि वनवास, गदर 2 के जैसा ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी. फिलहाल ऐसा तो नहीं हुआ और मूवी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में असफल दिख रही है. चौथे दिन मूवी ने बेहद कम कमाई की.

चौथे दिन वनवास ने कितनी कमाई की

नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर फिल्म वनवास का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है. जिस हिसाब से मूवी आगे बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है कि 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने में भी इसे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, पहले सोमवार को मूवी ने सिर्फ 45 लाख रुपये की कमाई की.

जानें वनवास का डे वाइज कलेक्शन

वनवास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 65 लाख रुपये
वनवास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 1 करोड़ रुपये
वनवास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 1.15 करोड़ रुपये
वनवास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 45 लाख रुपये

वनवास का टोटल कलेक्शन- 3.40 करोड़ रुपये

जानें वनवास की कहानी

फिल्म वनवास की कहानी दीपक त्यागी के आस-पास घूमती है, जिसका किरदार नाना पाटेकर ने निभाया है. दीपक अपने तीन बच्चों के साथ शिमला में रहता है, लेकिन उसके बच्चे उसे बनारस ले जाकर छोड़ देते हैं. वापस आकर उनके बच्चे सबको बताते हैं कि उसके पिता की मौत हो गई. दूसरी तरफ दीपक अपने परिवार को अपने पास ना देखकर काफी घबरा जाता है. उसकी मदद वीरू करता है, जो कि एक चोर होता है. वीरू, दीपक को उसके परिवार से मिलाने का प्लान करता है. ये एक काफी इमोशनल स्टोरी है.

ये भी पढ़ें- Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास देख आ जाएगी घर की याद, परिवार से जुड़ी यादें होगी ताजा

ये भी पढ़ें- Vanvaas Movie Review: गदर के तारा सिंह के बेटे जीते की कहानी देख फैंस के छलके आंसू, यूजर्स बोले- रोंगटे खड़े हो गए

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola