‘वध 2’ पांचवे दिन हिट या फुस्स हुई? आइए आपको बताए पूरी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
‘वध 2’ पांचवे दिन हिट या फुस्स हुई? आइए आपको बताए पूरी डिटेल्स

Vadh 2 Box Office Collection Day 5: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2′ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली.

विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection Day 5: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह फिल्म 2022 में आई ‘वध’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस बार भी फिल्म को उसी पुराने  अंदाज में पेश किया गया है. फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है, जिन्होंने कहानी को सादगी और गहराई के साथ स्क्रीन पर उतारने की कोशिश की है. हालांकि रिलीज के पांचवें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई है. डिस्काउंटेड मंगलवार होने के बावजूद कलेक्शन में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला, जिससे अब मेकर्स की नजर आने वाले वीकेंड पर टिकी है. आइए आपको बताए फिल्म के पांचवें दिन के कमाई.

पांचवें दिन कितना रहा कलेक्शन ?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन लगभग पहले जैसा ही रहा. फिल्म ने पांचवें दिन भारत  बॉक्स ऑफिस पर 0.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म का टोटल कमाई 2.65 करोड़ रुपये का हुआ है. बिजनेस में  न तो बड़ी गिरावट हुई और न ही कोई खास उछाल आया. इसका मतलब साफ है कि फिल्म को सीमित दर्शक ही मिल रहे हैं. हालांकि, फिल्म पूरी तरह से निराश भी नहीं कर रही है. जो दर्शक फिल्म देखने पहुंचे हैं, वे इसकी कहानी को मिली जुली रिस्पॉन्स दे रहे हैं और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.

देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म की कहानी की वजह से नहीं मिली पॉपूलैरिटी

‘वध 2’ की सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार माने जा रहे हैं. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने अपने किरदारों को अच्छे और मजबूत तरीके से निभाया है.सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोनों की एक्टिंग की तारीफ की है. फिल्म की कहानी  थोड़ा सीरीयस है, इसलिए यह हर तरह के दर्शकों को अट्रैक्ट नहीं कर पा रही है. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है.

अब वीकेंड से उम्मीद

फिल्म की टीम को अब आने वाले वीकेंड से उम्मीद है.अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो कलेक्शन में सुधार देखने को मिल सकता है. फिलहाल ‘वध 2’ का सफर स्थिर लेकिन धीमी चाल से आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ओ रोमियो ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola