Upcoming Horror-Comedy Movies: खौफ और ठहाकों के लिए हो जाएं तैयार! 2025 में रिलीज होगी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्में

Updated:
विज्ञापन
Upcoming Horror-Comedy Movies: खौफ और ठहाकों के लिए हो जाएं तैयार! 2025 में रिलीज होगी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्में

Upcoming Horror-Comedy Movies: इस साल आपके मनोरंजन का डोज बढ़ाने के लिए कई हॉरर-कॉमेडी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी. भूत, भूतनी, पिशाच और आत्माओं से भरी फिल्में आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है. ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बताएंगे.

विज्ञापन

Upcoming Horror-Comedy Movies: कॉमेडी फिल्मों में जब-जब हॉरर का तड़का लगा है, तब बॉक्स ऑफिस पर बवाल कटा है. चाहे वह स्त्री 2 हो या मुंज्या, इन फिल्मों ने अपनी बेहतरीन कहानी और प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. ऐसे में आज हम आपको इस साल 2025 में आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट देंगे, जो आपको डराने के साथ-साथ पेट पकड़कर हंसने पर भी मजबूर कर देंगे. ऐसे में आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम, जो आपको अपने सीट से उठने नहीं देंगी.

भूत बंगला (Bhoot Bangla)

प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. लंबे समय के बाद प्रियदर्शन और अक्षय एक साथ आपको हंसाने और डराने के लिए तैयार हैं. भूल भुलैया की सफलता के बाद यह रोमांचक हॉरर कॉमेडी फिल्म इन दोनों का पहला सहयोग है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिक गब्बी, पुनीत, जीशु सेनगुप्ता, परेश रावल, राजपाल नौरंग यादव, गोवर्धन असरानी और मिथिला पालकर जैसे अन्य कलाकार नजर आयेंगे.

द भूतनी (The Bhootni)

संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में मनोरंजन, रोमांच, हंसी और डर का भरपूर मेल देखने को मिलेगा. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान, बेयूनिक और अन्य कलाकार शामिल है. यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म आपको एंटरटेन के लिए पूरी तरह तैयार है.

मां (Maa)

विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित यह फिल्म 27 जून को खौफ का असली मंजर दिखाने सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है. इस फिल्म में काजोल, रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, गोपाल सिंह, जितिन गुलाटी, सूरज्यसिखा दास जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है.

थामा (Thama)

आयुष्मान खुराना अभिनीत यह फिल्म थ्रिलर, कॉमेडी और डर से भरी है. फिल्म में एक इतिहासकार विजय नगर की रहस्यमय पिशाच कहानियों के सुराग की जांच करता है. यह फिल्म सबसे अनूठी होने का वादा करती है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, विनय पाठक, अपारशक्ति खुराना, आशिफ खान, सप्तमी गौड़ा और अन्य कलाकार शामिल है.

छोरी 2 (Chhorii 2)

फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है. यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. अंधेरी और डरावनी ताकतों का सामना करने के लिए नुसरत भरुचा अपनी जबरदस्त किरदार में नजर आने वाली है. खौफनाक माहौल और सस्पेंस से यह फिल्म आपको अंत तक स्क्रीन से बांधे रखेगी. नुसरत भरुचा के साथ इस फिल्म में सोहा अली खान, गश्मीर महाजन और सौरभ गोयल नजर आएंगे.

यह भी पढ़े: Box Office Report: छावा को पछाड़ साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, कमाई पर डालें नजर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola